आचार्य चाणक्य: किसी भी हालत में इन 5 पर नहीं करें भरोसा वरना...

Edited By Jyoti,Updated: 22 Jun, 2019 02:47 PM

according to chanakya niti these 5 should not be trusted

कहते हैं विश्वास ऐसी चीज़ है जिस पर हर किसी का जीवन निर्भर करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि विश्वास के बिना कोई किसी से रिश्ता नहीं बना सकता। कहने का भाव ये है विश्वास नहीं तो कुछ नहीं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
कहते हैं विश्वास ऐसी चीज़ है जिस पर हर किसी का जीवन निर्भर करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि विश्वास के बिना कोई किसी से रिश्ता नहीं बना सकता। कहने का भाव ये है विश्वास नहीं तो कुछ नहीं। इसके बिना कोई काम पूरा नहीं होता। इसी विश्वास के चलते है हमें दुनिया में कई सबक मिलते हैं। लेकिन कई बार किसी पर ये विश्वास करना हमें भारी पड़ जाता है। जी हां, आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में कुछ इसी बारे में बताया है कि व्यक्ति को किसी भी हालत में किन 5 पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

श्लोक
नदीनां शस्त्रपाणीनां नखीनां श्रृंगीणां तथा।
विश्वासो नैव कर्तव्य: स्त्रीषु राजकुलेषु च।।

क्या आपके साथ भी हुआ है विश्वासघात ! (VIDEO)

चाणक्य ने इस श्लोक के जरिए हम सबको बताना बताना चाहा है कि किन पर भरोसा करना इंसान को भारी पड़ सकता है-
PunjabKesari, Chanakya Niti, चाणक्य नीति
वे कहते हैं कि किसी भी मनुष्य को अपने जीवन में कभी भी नदियों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। नदियां को वर्णन करते हुए वो कहते हैं कि जिन नदियों के पुल कच्चे हों, टूटे हुए हैं उस पर विश्वास नहीं करना चाहिए। क्योंकि वक्त नदी के पानी का बहाव तेज़ हो जाए या उसकी दिशा बदल जाए इसके बारे में कोई कुछ नहीं कर सकता। इसलिए इन पर विश्वास करना भारी पड़ सकता है।  

जो ज्यादा झूठ बोलते हैं उनके लिए है ये VIDEO

आगे चाणक्य कहते हैं जिन जीव-जंतु के खतरनाक नाख़ून हो या बड़े-बड़े सिंग हो उन पर भी अधिक भरोसा करना परेशानी से भरा हो सकता है। क्योंकि इनका कोई भरोसा नहीं होता कि ये कब बिगड़ जाए और अपने नाख़ून और सिंग से आप पर हमला कर दें।
PunjabKesari, खतरनाक जीव-जंतु, Dangerous animals

जानें, घर के कौनसे सदस्य का अपमान करने से कौनसा ग्रह बिगड़ता है ? (VIDEO)

इसके अलावा चाणक्य के अनुसार राज्य व कुल से संबंध रखने वाले व्यक्ति और शासन से संबंधित व्यक्ति पर भी अधिक विश्वास नहीं करना चाहिए। वो इसलिए क्योंकि ये अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए किसी का भी भरोसा तोड़ सकते हैं।

किसी शस्त्रधारी पर भी ऊपर भरोसा करना हानिकारक साबित हो सकता है। और जो लोग अपने पास हथियार आदि रखते हों उन पर भी ज्यादा विश्वास नहीं करें। क्योंकि आपकी किसी बात से गुस्सा होकर वो कभी भी आप पर हथियार से प्रहार कर सकते हैं।

आख़िर में चाणक्य कहते हैं वैसी स्त्री जिसका स्वभाव बहुत चंचल हो, उस पर भी विश्वास न करें।
PunjabKesari, Stree, स्त्री, चंचल स्त्री

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!