लव या अरेंज आपके हाथ में है कौन सी शादी की लकीर?

Edited By Jyoti,Updated: 13 Aug, 2019 04:16 PM

according to palmistry know your fortune about marriage

क्या आप अपनी शादी के ख्वाब सजाते हैं?  अब आप सोच रहे होंगे कि हम आप से ये क्या पूछ रहे हैं। भला अपनी शादी का सपना कौन नहीं देखता। चाहे लड़का हो या लड़की हर किसी ने अपनी विवाह के खूबसूरत सपने सजाए होते हैं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
क्या आप अपनी शादी के ख्वाब सजाते हैं? अब आप सोच रहे होंगे कि हम आप से ये क्या पूछ रहे हैं। भला अपनी शादी का सपना कौन नहीं देखता। चाहे लड़का हो या लड़की हर किसी ने अपनी विवाह के खूबसूरत सपने सजाए होते हैं। आज कल के समय में ज्यादातर लोग लव मैरिज में यकीन करते हैं, इसी के चलते लोग रिलेशनशिप में आ जाते हैं। मगर इनमें से बहुत से रिलेशनशिप ऐसे होते हैं जो अपने अंजाम तक पहुंच नहीं पाते। लाख कोशिशों के बाद भी उन्हें उनका प्यार हासिल नहीं हो पाता। इन सब के चलते लोगों के जीवन में मायूसी छा जाती है। कुछ लोग तो इससे इतना परेशान हो जाते हैं कि उन्हें लगता है कि इसके बाद उनकी लाइफ में कुछ बचा ही नहीं। मगर अब सवाल आता है कि आख़िर ये होता क्यों है इसके पीछे कारण क्या है।
PunjabKesari, love or arrange marriage
तो आपको बता दें इसका सीधा संबंध हमारे हाथ की रेखाओं से होता है। जी हां हमारे हाथ की रेखाओं के द्वारा पता लगाया जा सकता है कि हमारी किस्मत में लव मैरिज के चॉन्स है यां नहीं। चलिए जानते हैं कैसे-

ज्योतिष और समुद्र शास्त्र के मुताबिक व्यक्ति के हाथ की रेखाओं में ही उसकी किस्मत की डोर बंधी रहती है। शास्त्रों में बताया गया है कि हाथों की रेखाएं भविष्य और वर्तमान के बारे में बताती हैं। इसी के चलते हर व्यक्ति लकीर से यह जानना चाहता है कि उसके भविष्य में क्या होने वाला है। इन्हीं रेखाओं के बीचो-बीच एक रेखा ऐसी निकलकर आती है जो बताती है कि आपकी लव मैरेज होगी या अरैंज मैरेज।
PunjabKesari, हाथ की रेखाएं, Palmistry, हस्तरेखा, विवाह रेखा, Marriage Line in hands
यहां जानें कौन सी हैं वो रेखाएं-
जिस जातक के हाथ में शादी की रेखा और ह्रदय रेखा की दूरी बहुत ही कम है, ऐसे लोगों का विवाह कम उम्र मे होने की संभावना रहती हैं। वहीं अगर विवाह रेखा की शुरुआत में पर्वत का चिन्ह हो तो ऐसी स्त्री की शादी धोखे से होने की संभावनाएं अधिक रहती हैं।

जिस व्यक्ति के हाथ में विवाह रेखा ह्रदय रेखा के बहुत नज़दीक हो तो ऐसे जातक की 20 साल से पहले लव मैरिज होने की संभावना होती हैं।

जिन लोगों के हाथ में विवाह रेखा ह्रदय रेखा को काटते हुए नीचे की ओर जाती है तो ये शुभ नहीं मानी जाती। माना जाता है अगर ऐसे लोग अपने जीवन में लव मैरिज कर भी लेते हैं तो हमेशा परेशान ही रहते हैं।
PunjabKesari, हाथ की रेखाएं, Palmistry, हस्तरेखा, विवाह रेखा, Marriage Line in hands
कुछ लोगों के हाथ में विवाह रेखा के पास त्रिशुल के समान कोई चिन्ह दिखाई देता है। बता दें ये इस बात का संदेश होता। अगर ये जातक लव मैरिज करते हैं तो इनका जीवन खुशियों भरा होता है व ये अपने लाइफ पार्टनर से ताउम्र बहुत प्यार करते हैं।

जिन लोगों के हाथ में विवाह रेखा वर्ग के समान दिखाई दे रही होती है तो उनकी भी लव मैरिज होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!