बुधवार: राशि अनुसार लगाएं गणपति को भोग, बनेंगे सभी अटके काम

Edited By Jyoti,Updated: 31 Jul, 2019 04:59 PM

according to your zodiac sign offers sweets to lord ganesha

भगवान गणेश की पूजा के लिए सबसे शुभ बुधवार के दिन को माना जाता है। यूं तो धार्मिक शास्त्रों में हर प्रकार के धार्मिक आयोजन व पूजन आदि में गणपति का पूजन सर्वप्रथम बताया गया है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
भगवान गणेश की पूजा के लिए सबसे शुभ बुधवार के दिन को माना जाता है। यूं तो धार्मिक शास्त्रों में हर प्रकार के धार्मिक आयोजन व पूजन आदि में गणपति का पूजन सर्वप्रथम बताया गया है। परंतु बुधवार के दिन का अलग महत्व है। कहा जाता है इस दिन व्यक्ति किसी भी शुभ काम की शुरुआत कर सकता हैं क्योंकि गणपति का दिन होने के कारण इस दिन किया कोई काम विफल नहीं होता। इसके अलावा सब लोग जानते हैं भगवान गणेश को विभिन्न व्यंजनों का सेवन करना अधिक पसंद है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र में राशि अनुसार इन्हें लगाए जाने वाले भोग के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं राशि अनुसार आपको भगवान गणेश को कौन सा विशेष भोग लगाना चाहिए जिससे श्री गणेश आप पर होंगे प्रसन्न।
PunjabKesari, lord Ganesha, Ganpati, Sri Ganesh, गणपति, श्री गणेश
मेष- छुआरा और गु़ड़ के लड्डू।

वृष- मिश्री, शक्कर, नारियल से बने लड्डू।

मिथुन- मूंग के लड्डू, हरे फल।

कर्क- मोदक के लड्डू, मक्खन, खीर।

सिंह- गुड़ से बने मोदक के लड्डू व लाल फल, छुआरा।

कन्या- हरे फल, मूंग की दाल के लड्डू व किशमिश।

तुला- मिश्री, लड्डू और केला।
PunjabKesari, मिश्री
वृश्चिक- छुआरा और गु़ड़ के लड्डू।

धनु- मोदक व केला।

मकर- मोदक के लड्डू, किशमिश, तिल के लड्डू।

कुंभ- गुड़ के लड्डू व हरे फल।

मीन- बेसन के लड्डू, केला, बादाम।
PunjabKesari, बेसन के लड्डू
ज्योतिष मान्यता है जो भी जातक आपनी राशि अनुसार गजानन को उनके मनपसंदीदा व्यंजनों का भोग लगवाता है उस पर भगवान गणेश की कृपा होती है जिससे सभी अटके काम बन जाते हैं और हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है।

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!