आमलकी एकादशी 2019ः इस व्रत को करने से मिलेगा मोक्ष

Edited By Lata,Updated: 17 Mar, 2019 12:13 PM

amalaki ekadashi fast 2019

भगवान विष्णु को एकादशी तिथि परम प्रिय है और इस व्रत का पालन करने वालों को एक हजार गाय दान के बराबर पुण्यफल की प्राप्ति होती है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
भगवान विष्णु को एकादशी तिथि परम प्रिय है और इस व्रत का पालन करने वालों को एक हजार गाय दान के बराबर पुण्यफल की प्राप्ति होती है। इसलिए हर व्यक्ति को एकादशी तिथि का पाल जरूर करना चाहिए। इस बार ये व्रत आज यानि 17 मार्च 2019 को रखा जा रहा है। फाल्गुन मास में पड़ रही शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आमलकी एकादशी के नाम से जाना जाता है। आज के इस एकादशी व्रत में भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ आंवले के पेड़ की भी पूजा की जाती है और इसी वजह से इस व्रत को आमलकी एकादशी के नाम से जाना जाता है। 
PunjabKesari, kundli tv, amalaki ekadashi image
शास्त्रों में आमलकी एकादशी को मोक्ष प्राप्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस व्रत के प्रभाव से जीव के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और संसार के सभी सुखों को भोगता हुआ वे अंत में प्रभु के परमधाम को प्राप्त करता है। जिस भी कामना से कोई यह व्रत करता है उसकी वह कामना अवश्य पूरी होती है। तो आइए जानते हैं इस व्रत की कथा के बारे में-
PunjabKesari, kundli tv, amalaki ekadashi image
एक पौराणिक कथा के अनुसार एक वैदिश नाम का नगर था जिसमें ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र चारों वर्ण आनंद सहित रहते थे। उस नगर में सदैव वेद ध्वनि गूंजा करती थी और पापी, दुराचारी व नास्तिक उस नगर में कोई नहीं था। उस नगर में चैतरथ नाम का चन्द्रवंशी राजा राज्य करता था। वह अत्यंत विद्वान तथा धर्मी था। उस नगर में कोई भी व्यक्ति दरिद्र व कंजूस नहीं था। सभी नगरवासी विष्णु भक्त थे और आबाल-वृद्ध स्त्री-पुरुष एकादशी का व्रत किया करते थे।
PunjabKesari, kundli tv, amalaki ekadashi image
एक समय फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी आई। उस दिन राजा, प्रजा तथा बाल-वृद्ध सबने हर्षपूर्वक व्रत किया। राजा अपनी प्रजा के साथ मंदिर में जाकर पूर्ण कुंभ स्थापित करके धूप, दीप, नैवेद्य, पंचरत्न आदि से धात्री (आंवले) का पूजन और इस प्रकार स्तुति करने लगे।
प्रार्थना के बाद सबने मंदिर में रात्रि को जागरण किया। 
PunjabKesari, kundli tv, amalaki ekadashi image
लेकिन उसी रात वहां एक बहेलिया आया, जो अत्यंत पापी और दुराचारी था। वह अपने कुटुम्ब का पालन जीव-हत्या करके किया करता था। भूख और प्यास से अत्यंत व्याकुल वह बहेलिया इस जागरण को देखने के लिए मंदिर के एक कोने में बैठ गया और विष्णु भगवान और एकादशी माहात्म्य की कथा सुनने लगा। इस प्रकार अन्य मनुष्यों की भांति उसने भी सारी रात जागकर बिता दी। प्रात:काल होते ही सब लोग अपने घर चले गए तो बहेलिया भी अपने घर चला गया। घर जाकर उसने भोजन किया। कुछ समय बीतने के पश्चात उस बहेलिए की मृत्यु हो गई। मगर उस आमलकी एकादशी के व्रत व जागरण से उसने राजा विदूरथ के घर जन्म लिया और उसका नाम वसुरथ रखा गया। युवा होने पर वह चतुरंगिनी सेना के सहित तथा धन-धान्य से युक्त होकर 10 हजार ग्रामों का पालन करने लगा। वह तेज में सूर्य के समान, कांति में चन्द्रमा के समान, वीरता में भगवान विष्णु के समान और क्षमा में पृथ्वी के समान था। वह अत्यंत धार्मिक, सत्यवादी, कर्मवीर और विष्णु भक्त था। वह प्रजा का समान भाव से पालन करता था। दान देना उसका नित्य कर्तव्य था।
PunjabKesari, kundli tv, lord vishnu image
एक दिन राजा शिकार खेलने के लिए गया। दैवयोग से वह मार्ग भूल गया और दिशा ज्ञान न रहने के कारण उसी वन में एक वृक्ष के नीचे सो गया। थोड़ी देर बाद पहाड़ी म्लेच्छ वहां पर आ गए और राजा को अकेला देखकर 'मारो, मारो' शब्द करते हुए राजा की ओर दौड़े। म्लेच्छ कहने लगे कि इसी दुष्ट राजा ने हमारे माता, पिता, पुत्र, पौत्र आदि अनेक संबंधियों को मारा है और देश से निकाल दिया है अत: इसको अवश्य मारना चाहिए। ऐसा कहकर वे म्लेच्छ उस राजा को मारने दौड़े और अनेक प्रकार के अस्त्र-शस्त्र उसके ऊपर फेंके। वे सब अस्त्र-शस्त्र राजा के शरीर पर गिरते ही नष्ट हो जाते और उनका वार पुष्प के समान प्रतीत होता। अब उन म्लेच्छों के अस्त्र-शस्त्र उलटा उन्हीं पर प्रहार करने लगे जिससे वे मूर्छित होकर गिरने लगे। उसी समय राजा के शरीर से एक दिव्य स्त्री उत्पन्न हुई। वह स्त्री अत्यंत सुंदर होते हुए भी उसकी भृकुटी टेढ़ी थी, उसकी आंखों से लाल-लाल अग्नि निकल रही थी जिससे वह दूसरे काल के समान प्रतीत होती थी। वह स्त्री म्लेच्छों को मारने दौड़ी और थोड़ी ही देर में उसने सब म्लेच्छों को काल के गाल में पहुंचा दिया। जब राजा सोकर उठा तो उसने म्लेच्छों को मरा हुआ देखकर कहा कि इन शत्रुओं को किसने मारा है? इस वन में मेरा कौन हितैषी रहता है? वह ऐसा विचार कर ही रहा था कि आकाशवाणी हुई, हे राजा! इस संसार में विष्णु भगवान के अतिरिक्त कौन तेरी सहायता कर सकता है।
PunjabKesari, kundli tv, lord vishnu image
इस आकाशवाणी को सुनकर राजा अपने राज्य में आ गया और सुखपूर्वक राज्य करने लगा। कहते हैं कि यह आमलकी एकादशी के व्रत का प्रभाव था। जो मनुष्य इस आमलकी एकादशी का व्रत करते हैं, वे प्रत्येक कार्य में सफल होते हैं और अंत में विष्णुलोक को जाते हैं।
घर का कुत्ता भी आपको बना सकता है मालामाल(video)

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!