Edited By Jyoti,Updated: 28 Jul, 2019 01:53 PM
जम्मू: श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों की लेट लतीफ़ी के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार 12413 पूजा एक्सप्रैस शनिवार को प्रातः 8.15 की बजाए दोपहर 12.20 बज आई, जबकि 13151 सियालदाह एक्सेप्रैस दोपहर 12.30 बजे आई।
ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
जम्मू: श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों की लेट लतीफ़ी के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार 12413 पूजा एक्सप्रैस शनिवार को प्रातः 8.15 की बजाए दोपहर 12.20 बज आई, जबकि 13151 सियालदाह एक्सेप्रैस दोपहर 12.30 बजे आई। 18101 टाटामूरी दोपहर 17.25 बजे जम्मू पहुंची। देरी से ट्रेनों के आने से श्री अमरनाथ यात्री निराश दिखे। सूत्रों ने बताया कि जाने वाली अन्य सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर ही रवाना होंगी। श्रीगंगानगर-जम्मूतवी श्रीगंगानगर एक्सप्रैस में 2 थर्ड ए.सी. श्रेणी डिब्बों की आस्थायी वृद्धि गाड़ी संख्या नं. 147/13/147/14, श्रीगंगानगर-जम्मूतवी श्रीगंगानगर एक्सप्रैस में श्रीगंगानगर से 7 से 28 अगस्त व जम्मूतवी से 8 से 29 अगस्त तक 2 थर्ड ए.सी. श्रेणी डिब्बों की अस्थायी वृद्धि की गई है। इस वृद्धि से गाड़ी के मार्ग के तमाम स्टेशनों के यात्रियों को प्रत्येक फेर में थर्ड ए.सी. क 144 अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध हो जाएंगे।