आज का राशिफल 25, मई 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 May, 2020 10:40 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक 1 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है। मूलांक 1 के स्वामी सूर्य देव हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक 1
1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है। मूलांक 1 के स्वामी सूर्य देव हैं। आज के दिन सरकारी कामों में लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति की संभावना है। मन थोड़ा अशांत रहेगा।
उपाय- माता पिता के चरण स्पर्श करने से लाभ प्राप्त होगा।  

मूलांक 2
2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है। मूलांक 2 के स्वामी चन्द्र देव हैं। शिक्षा प्राप्ति के लिए दिन शुभ है। छोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। माता की तबीयत खराब होने की संभावना बन रही है।
उपाय- आज के दिन के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सफेद रंग के कपड़े पहनें।

मूलांक 3
3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है। मूलांक 3 के स्वामी ब्रहस्पति देव हैं। आज आप अपनी बुद्धि को किसी विषय की गहराई में लगाएंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबारी क्षेत्र में मंदी रहेगी।
उपाय- शराब के सेवन से बचें।

मूलांक 4
4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 4 है। मूलांक 4 के स्वामी राहु देव हैं। जीवनसाथी की ओर से कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी कोई बात ससुराल पक्ष की नाराजगी का कारण बन सकती है। पारिवारिक कलह के माहौल की आशंका है।
उपाय- किसी की बुराई व निंदा करने से बचें।

मूलांक 5
5, 14 और 23 दिनांक को जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 है। मूलांक 5 के स्वामी बुध देव हैं। किसी गुप्त विद्या के शोध में आपका मन आकर्षित होगा। आज आप किसी प्रसंग लेखन के कार्य मे भाग लेंगे परन्तु आपका मन विचलित रहेगा।
उपाय- किसी कन्या को भोजन करवाएं।

मूलांक 6
6, 15 और 24 दिनांक को जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 है। मूलांक 6 के स्वामी शुक्र देव हैं। आज अपनी सुंदरता पर विशेष ध्यान देंगे। आपकी वाणी आकर्षण का केंद्र बन सकती है। प्रेम सम्बन्ध मधुर होंगे। त्वचा रोग से जुड़ी कोई एलर्जी हो सकती है।
उपाय- सफ़ेद रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक 7
7, 16 और 25 दिनांक को जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 है। मूलांक 7 के स्वामी केतु हैं। आज आपका मन घर की बजाय करोबार में ज्यादा लगेगा। कारोबारी लिखा-पढ़ी में सावधानी बरतें। कोमल शब्दों का इस्तेमाल करें। संगीत सुनने में रुचि हो सकती है।
उपाय- दुर्गा मां की आराधना करें।

मूलांक 8
8, 17 और 26 दिनांक को जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 है। मूलांक 8 के स्वामी शनि देव हैं। आज का दिन आपके लिए कुछ निराशा ले कर आ रहा है। परिवार में भी उदासी का माहौल छाया रहेगा। गलत आदतों अथवा गलत संगति से बचना चाहिए। जीवनसाथी के साथ घर बैठ कर कोई फिल्म देखेंगे।
उपाय- हनुमान जी का ध्यान करें।

मूलांक 9
9, 18 और 27 दिनांक को जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 है। मूलांक 9 के स्वामी मंगल देव हैं। आज मंगल कार्यों में विघ्न आ सकते हैं, सावधानी रखें। आपका क्रोध ग्रह- क्लेश का कारण बन सकता है। किसी नए कार्य की शुरुआत न करें। कारोबार में सावधानी बरतें।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

आचार्य लोकेश धमीजा 
gurukulastro@gmail.com

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!