आज का राशिफल 18 अगस्त, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Aug, 2020 06:59 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन आप के लिए

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ 

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन आप के लिए हर प्रकार से अनुकूल है। बिगड़े काम अपने आप बनने लगेंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा। परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
उपाय-  हाथ में लाल रंग की मोली बांधे।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कार्य क्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। पेट के रोग परेशान कर सकते हैं, बाहर का खाना खाने से बचें।
उपाय- रात को दूध न पिएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। घर में आपकी ज़िम्मेदारी बढ़ेगी, जिस कारण आप थोड़ा थका हुआ महसूस करेंगे। पुराने कुछ कार्य जो रुके हुए थे आज फिर चलने की संभावना है।
उपाय- चने की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में अचानक शत्रु पक्ष आप के खिलाफ़ सक्रिय हो जाएगा पर आप अपनी सूझ-बुझ के साथ हर परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हैं।
उपाय- काले व नीले वस्त्र न पहनें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज सफलता प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में कम लगेगा। बिना वजह किसी से वाद-विवाद हो सकता है, अपनी वाणी में संयम रखें।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज दिल मौज-मस्ती करने का करेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है।
उपाय- दही मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलने की संभावना है। आप का कोई मित्र आप के निजी मामलों में हस्तक्षेप करने की कोशिश करेगा।
उपाय- तिल बहते पानी में प्रवाहित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी, जिस कारण समाज में आप की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आय से अधिक व्यय न करें। आज पैसों के लेन-देन से बचें।  
उपाय- सरसों का तेल दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। व्यापार में वृद्धि करने का उचित समय है। आप का प्रस्ताव आप के समस्त परिवार के सदस्यों को पसंद आएगा। भाई के साथ सांझेदारी करने से लाभ मिलेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!