आज का राशिफल 3 अक्टूबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 Oct, 2020 06:48 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज खुद को

 
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज खुद को आत्मविश्वास से भरा पायेंगे। आप की कार्यकुशलता से आपके अधिकारी प्रभावित हो कर आप की तरक्की के बारे में विचार करेंगे।
उपाय-  सूर्य देव को जल अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपने अच्छे और सौम्य स्वभाव से अपने अधिकारीयों और सहकर्मियों का दिल जीत लेंगे। व्यापार में अच्छे अवसर मिलेंगे। छोटी यात्रा का योग बनता है।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आय के स्त्रोत में वृद्धि होगी। भाग्य आज सभी कार्यों में आपका साथ देगा। व्यापार में बुद्धि और विवेक से लिए गए फैसलों से लाभ मिलेगा।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें वर्ना नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। अचानक धन प्राप्ति की खबर से मन प्रसन्न होगा। विदेश में रहने वाले मित्रों से संपर्क होगा।
उपाय- तुलसी की माला धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पिछले कुछ ख़राब लिए गए निर्णय का आज खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। फिजूलखर्ची से बचें।
उपाय- पक्षियों को दाना डालें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। जीवनसाथी से किसी बात को ले कर मतभेद हो सकता है। आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की बहुत जरुरत है। त्वचा रोग होने की सम्भावना है।
उपाय- इत्र लगायें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कुछ समय से जो कठिन समय चल रहा था आज उस से छुटकारा मिलने की सम्भावना है। व्यापार में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है पर परिणाम आप के अनुकूल ही आयेंगे।
उपाय- कुत्तों की सेवा करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। अधूरे कामों को पूरा करने का सही समय है। काम की गति थोड़ी धीमी रहेगी पर दिशा एकदम सही होगी। अपने स्वास्थ्य को ले कर थोड़ा परेशान हो सकते हैं।
उपाय-  सरसों का तेल दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। विद्यार्थियों को कोई उपलब्धि मिल सकती है। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा।
उपाय- बड़े भाई की सेवा करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!