Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Oct, 2020 05:27 AM
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक और परिणाम कम मिलेंगे। अधिक कार्यों के कारण थकावट महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ मन-मुटाव होने की सम्भावना है।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। माता और पत्नी में मतभेद होने की सम्भावना है। व्यापार में कुछ कड़े कदम उठाने पड़ सकते हैं। किसी भी कार्य को करने से पूर्व घर के अनुभवी सदस्य से सलाह अवश्य लें।
उपाय- माता का आशीर्वाद लें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कुछ रुके कार्य दुबारा बनते नज़र आयेंगे। धन प्राप्ति के योग बनते हैं। नए व्यवसाय को शुरू करने पर विचार कर सकते हैं।
उपाय- पीला रुमाल अपने पास रखें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा, अधिकारी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे।
उपाय- माता सरस्वती की आराधना करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मानसिक रूप से आज खुद को मजबूत पायेंगे। पिछले दिनों जिस कार्य के लिए मेहनत कर रहे थे आज उसका परिणाम आपके पक्ष में मिलेगा। आय में स्थिरता रहेगी।
उपाय- छोटी कन्याओं को भोजन करवाएं।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। भौतिक सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए पैसा व्यय कर सकते हैं। ननिहाल पक्ष से आर्थिक लाभ मिलने की सम्भावना है।
उपाय- सफ़ेद चन्दन माथे पर लगाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान पक्ष की तरफ से आ रही चिंताएं समाप्त होंगी। कार्यक्षेत्र में अधिक व्यस्तता के कारण खुद पर दबाव महसूस करेंगे। व्यवसायिक यात्रा हो सकती है, जो भविष्य के लिए लाभप्रद सिद्ध होगी।
उपाय- कम्बल दान करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। जीवन में कुछ महत्वपूर्ण घटना घट सकती है, अपनी बुद्धि और विवेक से फैसला लें। अपनी प्राथमिकता को समझने की कोशिश करें।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। अपने घर की साज-सज्जा या घर की मरम्मत में वक्त बिता सकते हैं। शत्रु परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं पर वो सिर्फ अपना वक्त ही बर्बाद करेंगे।
उपाय- प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।