आज का राशिफल 22 अक्टूबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 22 Oct, 2020 05:28 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज खुद में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज खुद में आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ उलझने आएंगी, जिस से मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परिवार में किसी बात को ले कर बहस हो सकती है।
उपाय- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय भावनाओं को शामिल न करें वर्ना नुकसान होगा।
उपाय- रात को दूध न पियें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। दिन सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों का ध्यान अपने आने वाले भविष्य पर केन्द्रित रहेगा। बहुत समय से रुके हुए कार्यों को आज पूरा कर पाएंगे। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें।
उपाय- चने की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। अचानक धन लाभ का योग है, जिससे आप की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कुछ नकारात्मक प्रवृति के व्यक्ति आप के लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं पर आज आप सभी समस्याओं का डट कर सामना करने में सक्षम रहेंगे।
उपाय- तम्बाकू का सेवन न करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में कार्यों को समय से पहले पूर्ण करने से अधिकारी आप की प्रशंसा करेंगे। सामाजिक कार्य करने से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दांत में दर्द की समस्या हो सकती है।
उपाय- पक्षियों को दाना डालें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में नये उत्साह के साथ काम करेंगे। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कुछ अनचाहे खर्च परेशान कर सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- गाय की सेवा करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। अपरिचित व्यक्तियों पर जरुरत से अधिक भरोसा करना आज नुकसानदायक सिद्ध होगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ खट-पट हो सकती है। संतान के भविष्य को ले कर कुछ चिंतित हो सकते हैं।
उपाय- गणेश जी की उपासना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मकान या वाहन खरीदने का योग बनता है। व्यापर में साझेदारी में काम करने से फायदा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा।
उपाय- शनि चालीसा पढ़ें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। राजनीति की तरफ रुझान बढ़ेगा। व्यर्थ के कार्यों में न उलझें, समय का सदुपयोग करें। आय के नये स्त्रोत बनेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।      
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!