आज का राशिफल 4 नवंबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 04 Nov, 2020 06:01 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। किसी अंजान व्यक्ति पर जल्दी भरोसा न करें।

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। किसी अंजान व्यक्ति पर जल्दी भरोसा न करें। नौकरी में उच्च अधिकारीयों के साथ कुछ अनबन हो सकती है। आज अपनी वाणी में संयम रखने की बहुत जरुरत है।
उपाय- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मानसिक परेशानियों से भरा दिन रहेगा। मन को एकाग्र रखने की बहुत जरुरत है। किसी भी कार्य की शुरुआत से पहले माता की सलाह अवश्य लें। व्यापार में लाभ जरुर मिलेगा पर संतोष की प्राप्ति नहीं होगी।
उपाय- रात में दूध न पिएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के कारण घर में समय नहीं दे पायेंगे। अधिक परिश्रम के बाद ही सफलता प्राप्त होगी। अधिक व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य में भी गिरावट आ सकती है।
उपाय- पीपल के पेड़ की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। बच्चों की संगत पर नज़र रखें। विद्यार्थियों को अपनी क्षमता के अनुसार आज कोई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। अचानक आर्थिक लाभ मिलने से मन प्रसन्न होगा।
उपाय- तुलसी की माला धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। दिन भाग-दौड़ से भरा रहेगा। आज आप अपनी कार्य कुशलता और प्रतिभा से अपने उच्च अधिकारियों का मन मोह लेंगे। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
उपाय- साबुत मूंग जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। अचानक आये खर्चों से परेशान होंगे। व्यर्थ की परेशानियों को सुलझाने में दिन निकलेगा। किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- गाय की सेवा करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान के भविष्य को ले कर चिंतित हो सकते हैं। नौकरी में कार्य को जल्दी ख़त्म करने के चक्कर में आ कर कोई गलती कर सकते हैं। आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है अधिक परिश्रम के बाद ही सफलता प्राप्त होगी।
उपाय- सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज अचल संपत्ति या वाहन खरीदने पर विचार कर सकते हैं। कानूनी मामलों में विजय प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। संतान के प्रति शांति और सुकून महसूस करेंगे। व्यापार के मामले में अपने भाई से सलाह अवश्य लें। मित्र के घर में आने से घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।
उपाय- लाल गुलाब शिवलिंग पर चढ़ाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!