आज का राशिफल 10 नवंबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 Nov, 2020 06:07 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आत्मविश्वास में

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी। जिस वस्तु को पाने की इच्छा रखेंगे, उसको पाने में आज भाग्य आपका साथ देगा। व्यापार में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे।
उपाय- आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यवसाय धीमे चल रहे कार्यों में आज गति आयेगी। आय में वृद्धि होगी। आज आप अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने में सक्षम होंगे।
उपाय- रात्रि के समय दूध न पिएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे, जिस कारण आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा।
उपाय- पीले चावल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। बनते हुए कार्यों में अचानक से विघ्न आयेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करने की जरुरत है।
उपाय- घर में मोर पंख रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी की लापरवाही के कारण आप को उच्च अधिकारीयों के रोष का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों के साथ समय बिता कर मन प्रफुल्लित होगा।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में महिला कर्मचारी से मतभेद होने की सम्भावना है। आज अपनी वाणी में संयम रखने की आवश्यकता है। शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे। अकस्मात आए कुछ खर्चे परेशान कर सकते हैं।
उपाय- मंदिर में दही दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। बेरोजगारों के लिए आज का दिन कोई सुखद समाचार ले कर आया है। नौकरी प्राप्ति के लिए दी गयी परीक्षा के अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं।
उपाय- काले-सफ़ेद तिल को जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज मानसिक परेशानियों का दिन है। व्यापार में अधिक लाभ की आशा आज के दिन न रखें। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात को लेकर मनमुटाव होगा। लेन-देन के मामलों से आज दूर ही रहें।
उपाय- लोहा दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। दिन भर उर्जावान रहेंगे। भाग्य हर क्षेत्र में आपका साथ देगा। व्यर्थ के कार्यों में समय को बर्बाद कर के दिन ख़राब न करें। सामाजिक कार्यों को करने से मन को संतोष मिलेगा। विद्यार्थी खेल के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।
उपाय- लाल गुलाब शिवलिंग पर चढ़ाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!