आज का राशिफल 24 नवंबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 Nov, 2020 05:59 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय को

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

     
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय को ले कर चर्चा कर सकते हैं पर सभी सदस्य एक निर्णय को लेकर समर्थन नहीं करेंगे, जिस कारण छोटा विवाद भी उत्पन्न हो सकता है।
उपाय- सूर्य नमस्कार करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। पत्नी और माता के बीच किसी बात को ले कर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा पर किसी कारण आज मन अशांत रहेगा।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर लाभ की प्राप्ति होगी परन्तु थोड़ा संयम रखने की आवश्यकता है। आज अपने द्वारा किये गये कामों से संतुष्ट नज़र आयेंगे।
उपाय-  मंदिर में चने की दाल दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। अपने पसंद के कार्यों को करने में उत्साह दिखाएंगे परन्तु नापसंद पर महत्वपूर्ण कार्यों को नज़रंदाज़ करके आप अपना नुकसान करेंगे। ससुराल से कोई कीमती उपहार मिलने की सम्भावना है।
उपाय- माता सरस्वती की उपासना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करेंगे। कार्यालय में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है परन्तु इस मेहनत से आप उच्च अधिकारीयों की नज़रों में आयेंगे, जो आप की पदोन्नति में सहायक सिद्ध होंगे।
उपाय- छोटी कन्याओं का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई उपलब्धि मिलने का योग बनता है। घर की साज-सज्जा में पैसा व्यय करेंगे। किसी आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय- सफ़ेद चन्दन का तिलक लगाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। नये नौकरी प्राप्ति के लिए आवेदन देने के लिए अनुकूल दिन है। व्यापार के विस्तार को लेकर आज कोई अहम योजना बना सकते हैं। अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- कुत्तों की सेवा करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज किसी महिला मित्र के साथ अपनी भावनाओं को साझा कर सकते हैं। आज नौकरी में अपने पद को लेकर असुरक्षा महसूस कर सकते हैं।
उपाय- लोहा दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। युगल-प्रेमियों के लिए जरुरी दिन है, वे अपने भविष्य को लेकर आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। व्यापार में साझेदारी न करें। अपनी सोच को सकारात्मक रखें।
उपाय- लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।      
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!