आज का राशिफल 29 दिसंबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Jyoti,Updated: 29 Dec, 2020 09:31 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन उत्तम रहेगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें, अन्यथा कोई बनता कार्य बिगड़ सकता है। किसी से बहसबाजी में न पड़े। उपाय-  गुड़ का सेवन...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन उत्तम रहेगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें, अन्यथा कोई बनता कार्य बिगड़ सकता है। किसी से बहसबाजी में न पड़े।
उपाय-  गुड़ का सेवन करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। व्यापार में कुछ रुके सौदे आज चल निकलेंगे। स्त्री वर्ग विशेषकर माता से किसी लाभ की प्राप्त हो सकती है।
उपाय- चांदी धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए उत्तम दिन है। उच्च शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अविवाहित व्यक्तियों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। कुछ अधूरे काम आज पूरे करने में समय व्यतीत करेंगे।
उपाय- पीपाल के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज किसी बात को ले कर मन उदास हो सकता है जो आप के नकारात्मक विचार उत्पन्न कर सकता है, जिस से बचने के लिए अपने आप को परिवार के साथ व्यस्त रखे। अचानक उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा।
उपाय- जौ जल प्रवाह करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। नौकरी में सहकर्मी आपकी गतिविधियों पर नज़र रखे हुए है, किसी भी दस्तावेज को पढ़े बिना हस्ताक्षर न करें। किसी भी प्रकार के निवेश के लिए दिन उत्तम है।
उपाय- छोटी कन्याओं का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आज आप दोनों एक दूसरे को समय दे पायेंगे। युगल प्रेमियों प्रेम जग जाहिर हो सकता है, जिस कारण परिवार के रोष का सामना करना पड़ेगा।
उपाय- पत्नी को उपहार लें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। दिन कुछ परेशानियों भरा हो सकता है। व्यापार में आर्थिक गिरावट देखने को मिल सकती है। सरकारी कार्यों में भी रूकावटें आ सकती हैं। व्यर्थ की यात्रा में समय को नष्ट न करें।
उपाय- कुत्तों की सेवा करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य रहेगा। व्यापार में साझेदार आप पर अविश्वास देखा सकता है। पर निश्चित रहे वो उसको जल्द ही अपनी गलती का अहसास हो जायेंगा।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। किसी पुराने मित्र के साथ मुलाक़ात हो सकती है। आप दोनों एक दूसरे के व्यापार के लिए अपने-अपने अनुभव सांझा करेंगे। खान-पान में सयंम रखें वर्ना पेट से सम्बंधित रोग उत्पन्न हो सकता है।
उपाय- लाल रुमाल अपने पास रखें।

 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!