आज का राशिफल 12 जनवरी, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Jan, 2021 01:32 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज बेरोजगारों को खुशखबरी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज बेरोजगारों को खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में निवेश करने से पूर्व किसी अनुभवी व्यक्ति से परामर्श अवश्य करें। सभी कार्यों को समय से पूर्ण करने के कारण आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
उपाय- गुड़ दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। दिन परिश्रम से भरा होगा पर आय में निश्चितता रहेगी। किसी पर भी जरुरत से अधिक विश्वास न करें। दूसरों की अपेक्षा अपने पर विश्वास बनाए रखें, जिस से आप को सही समय पर सही निर्णय लेने में आसानी होगी।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज भाग्य हर क्षेत्र में आप का साथ देगा। रुके कार्यों में गति देखने को मिलेगी। संतान की परीक्षा के परिणामों से संतुष्ट होंगे। नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थी और शिक्षक दोनों के लिए दिन उत्तम है।
उपाय- सोना धारण करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। विदेश जाने के इच्छुक व्यक्तियों को अच्छी खबर मिल सकती है। बौद्धिक कार्यों में सफलता पाएंगे। शारीरिक कष्ट से परेशान हो सकते हैं।
उपाय- जौ जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यवसाय में परिवर्तन करने पर विचार कर सकते हैं। कुछ गुप्त शत्रु सक्रिय होकर आप पर मानसिक दबाव डाल सकते हैं पर आप अपनी प्रबल इच्छा शक्ति के चलते सभी परिस्थितयों को अपने काबू में कर लेंगे।
उपाय- हरे रंग के वस्त्रों का दान करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। पति-पत्नी के बीच छोटी से बात को ले कर खट-पट हो सकती है, जो बड़ा रूप ले सकती है इसलिए आपको चाहिए की अपनी समझ-बूझ से स्थिति को अभी ही अपने नियंत्रण में लें ले।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। धर्म की तरफ रुझान बढ़ेगा। परिवार के साथ तीर्थ यात्रा करने जा सकते हैं। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन के लिए समय अनुकूल है।
उपाय- गणेश जी की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपका स्पष्टवादी स्वभाव आज आप को मुश्किल में डाल सकता है। बच्चों की शिक्षा में धन व्यय होगा।
उपाय- लोहा दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। घर-परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। अपने जिद्दी स्वभाव को बदलने का सही समय है। उच्च रक्तचाप की समस्या से परेशान हो सकते हैं, अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!