आज का राशिफल 14 फरवरी, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 14 Feb, 2021 07:29 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आकस्मिक धन की

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। किसी भी अच्छे व नए काम को शुरू करने में देरी न करें, आज भाग्य आपका पूर्ण सहयोग देगा। पिता की मदद से कुछ महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात होगी।
उपाय-  गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। रुका धन प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे परन्तु स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। व्यापारिक यात्रा का योग है पर संभव हो तो यात्रा को टालें। कार्यक्षेत्र में आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
उपाय- चांदी धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। दैनिक व्यापारियों के लिए आय से सम्बंधित परेशानियां दूर होंगी। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। दिन कुछ अशांत रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत के बाद भी उचित परिणाम प्राप्त न होने के कारण मन उदास हो सकता है। मीडिया से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा।
उपाय- घर में ख़राब सामान न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। विदेश में रहने वाले मित्र से बातचीत कर मन प्रसन्न होगा।
उपाय- छोटी कन्याओं की सेवा करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मन एक जगह पर स्थिर नहीं रहेगा, इस कारण आज किसी भी काम को पूर्ण नहीं कर पाएंगे। इसलिए बेहतर है कि आज कोई नया काम भी शुरु न करें। कुछ अनावश्यक खर्चें परेशान कर सकते हैं।
उपाय- पत्नी को उपहार दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। नौकरी में परिवर्तन को प्रयासरत व्यक्तियों को अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़-चढ़कर कर भाग लेंगे। संतान की संगति पर ध्यान दें। पैसों के लेन-देन से बचें।
उपाय- गणेश जी की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहने का प्रयास करें। नेत्र सम्बन्धी किसी रोग से परेशान हो सकते हैं। राजनीति में आप अपनी रूचि दिखाएंगे। कुछ खर्चों को पूर्ण करने के लिए कर्जा लेने की स्थिति बन सकती है।
उपाय- लोहा दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। घर में मेहमानों के आने-जाने से वातावरण खुशनुमा रहेगा। भाई के सहयोग से व्यापार में कुछ नए सौदे प्राप्त करेंगे। नौकरी में आपकी मेहनत को देख कर उच्च अधिकारी प्रसन्न होंगे और आपको नकद राशि उपहार स्वरुप दें सकते हैं।
उपाय- लाल रुमाल अपने पास रखें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!