आज का राशिफल 23 फरवरी, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 23 Feb, 2021 06:22 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन थोड़ी परेशानियों

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन थोड़ी परेशानियों भरा रहेगा। बिना कारण किसी से वाद-विवाद हो सकता है इसलिए आज अपनी वाणी में संयम रखें वर्ना छोटी सी बात बड़े झगड़े का रूप ले सकती है।
उपाय- गुड़ खाकर घर से बाहर निकलें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापार में किसी भी ऐसे कार्य में हाथ न डालें, जिसके बारे में आपको जानकारी कम हो, आर्थिक नुकसान होने की सम्भावना है। किसी गलतफहमी की वजह से घर में मन-मुटाव हो सकता है।
उपाय- रात्रि में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। धर्म के प्रति झुकाव बढ़ेगा। थोड़े से प्रयास से ही बहुत दिनों से कुछ रुके काम आज पूरे होंगे, बस आपके प्रयासों में ईमानदारी होनी चाहिए। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा।
उपाय- पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। पदोन्नति के योग बनते हैं। आर्थिक रूप से भी आज का दिन उत्तम रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है।
उपाय- धूम्रपान न करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मानसिक रूप से आज बहुत सबल रहेंगे। करियर को लेकर जागरूक रहने की जरुरत है। कुछ नई उपलब्धियां मिलने की सम्भावना है। आज परिवार में चल रही समस्याओं को सुलझाएंगे।  
उपाय- फिटकरी से दांत साफ़ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। किसी अजनबी व्यक्ति पर जरुरत से अधिक विश्वास करने से नुकसान उठाना पड़ सकता है। आजीविका में गति धीमी रहेगी पर व्यापार के विस्तार के लिए योजना बनाने के लिए उत्तम दिन है।
उपाय- मंदिर में दही दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला परिणाम देगा पर डरने वाली बात नहीं है, अपने खान-पान पर ध्यान दें। व्यवसाय के लिए छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी में सकारात्मक परिवर्तन के आसार हैं।
उपाय- गणेश जी की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। प्रॉपर्टी को लेकर कुछ उलझनें उत्पन्न हो सकती हैं। आज किए गए कामों के परिणाम शीघ्र नहीं मिलेंगे पर निकट भविष्य में लाभ की स्थिति बनाने की एक नींव जरुर तैयार करेंगे।
उपाय- सरसों के तेल का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। भाइयों के साथ मिलकर व्यापार करने से लाभ मिलेगा। आज बच्चों की परेशानियों को दूर करने में उनकी मदद करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें।      
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!