आज का राशिफल 26 फरवरी, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 Feb, 2021 06:50 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। पिता के साथ वैचारिक मतभेद होने की सम्भावना है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आपके द्वारा बोली गई किसी अनुचित बात से परिवार में बड़ा विवाद हो सकता है।
उपाय- सूर्य को ताम्बे के लोटे में जल अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। दिन भर भाग-दौड़ से भरा रहेगा। व्यापार में अभी कड़ी मेहनत के बल पर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में मनचाहे परिणाम प्राप्त करने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा।
उपाय- मंदिर में चावल दान करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज मन अधीर रहेगा। घर के किसी बुजुर्ग की तरफ से चिंता की आशंका बनेगी। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। मीडिया से जुड़े व्यक्तियों को आज कोई उपलब्धि मिलने की सम्भावना है।
उपाय- पीला रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। काम में अधिक जल्दबाज़ी दिखाने से बनते कार्य में रूकावट आ सकती है, धैर्य और विवेक के साथ किए गए कार्यों में सफलता अवश्य प्राप्त होगी। ससुराल पक्ष से कोई कीमती उपहार मिल सकता है।
उपाय- तुलसी की माला धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। नव युवकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी की प्राप्ति के लिए प्रयासरत व्यक्तियों को आज नौकरी मिलने की सम्भावना है। पुराने मित्रों के साथ मौज-मस्ती में दिन निकलेगा। भाई-बहन में किसी ग़लतफ़हमी की वजह से मन-मुटाव हो सकता है।
उपाय- छोटी कन्याओं को भोजन दें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। युगल प्रेमियों को आज अपने भविष्य को लेकर कुछ कड़े कदम उठाने पड़ सकते हैं। व्यापार में कोई बड़ा निवेश आज न करें, नुकसान हो सकता है। शाम को जीवनसाथी के साथ किसी मनोरंजक स्थान में घूमने जा सकते हैं।
उपाय- सफ़ेद चन्दन का तिलक लगाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। बजट के नजरिए से आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आय के स्त्रोत में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्वास्थ्य को लेकर दिन थोड़ा नरम ही रहेगा।
उपाय- कुत्तों को मीठी रोटी दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज का दिन उत्तम रहेगा। जिस सौदे की प्राप्ति के लिए कुछ दिनों से परिश्रम कर रहे थे, वो सौदा मिलने से मन प्रसन्न होगा। रुका धन वापिस मिल सकता है। अदालत से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।
उपाय- काले रंग के कपड़ों का परहेज़ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। सांझेदार की मदद से व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। आज किसी को भी कर्जा न दें, वापस मिलने की सम्भावना कम है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा।
उपाय- लाल गुलाब शिवलिंग पर चढ़ाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!