Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Apr, 2021 06:37 AM
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन मिश्रित
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन मिश्रित परिणाम देगा। बिना किसी बात के मन अशांत रहेगा पर पिता के सहयोग से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सरकारी कर्मचारियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। छोटी व्यापारिक यात्रा करेंगे।
उपाय- गुड़ मंदिर में दान करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हो सकता है। वाणी में संयम रखें। आवेश में आ कर कोई ऐसी बात न बोलें, जिसको पूरा करना आपके लिए संभव न हो।
उपाय- चांदी धारण करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। नौकरी में अधिक व्यस्तता के कारण घर में समय नहीं दे पाएंगे, जो दाम्पत्य जीवन में मन-मुटाव का कारण बन सकता है।
उपाय- पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। अकस्मात कुछ अनचाहे खर्चें परेशानी का कारण बनेंगे पर विदेशी स्त्रोत से आर्थिक लाभ मिलने की सम्भावना है। विद्यार्थियों को कुछ उपलब्धियां मिल सकती है। पेट सम्बन्धी रोग हो सकता है, खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
उपाय- खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान घर में न रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। नौकरी में अपनी काबिलियत से उच्च अधिकारियों का ध्यान आपकी तरफ आकर्षित होगा। व्यापार में साझेदारी के कामों में परेशानी देखने को मिल सकती है। शादीशुदा जीवन खुशनुमा रहेगा।
उपाय- फिटकरी से दांत साफ़ करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। दिन उत्तम रहेगा। सोच-समझ कर किए गए निवेश से कारोबार में उन्नति मिलेगी। पत्नी के साथ चल रहा विवाद खत्म होगा। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजक स्थान में घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं।
उपाय- स्त्रियों का सम्मान करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कोई कीमती वस्तु घर में कहीं रख कर भूल जाएंगे, जिसको तलाशने में दिन का कीमती समय बर्बाद करेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है, संयम और धैर्य से विपरीत परिस्थितयों को अपने पक्ष में कर सकते हैं।
उपाय- कम्बल दान करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कोर्ट-कचहरी के कामों में सफलता मिलेगी। मुसीबत में फंसे किसी रिश्तेदार की मदद करेंगे, जिस से मन को प्रसन्नता मिलेगी। त्वचा सम्बन्धी कोई विकार होने की सम्भावना है।
उपाय- लोहा दान करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। पुराने मित्रों से मुलाक़ात होगी और उनके सहयोग से कुछ रुके कार्यों को पूरा कर पाने में आप सक्षम होंगे। आगे बढ़ने के लिए पिछली गतिविधियों पर विचार करना आवश्यक है।
उपाय- मीठा दान करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in