आज का राशिफल 12 अप्रैल, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Apr, 2021 06:43 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। पिछले दिनों सरकार से जुड़े

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। पिछले दिनों सरकार से जुड़े जिन कार्यों में रूकावटे आ रही थी, आज सभी दूर होगी। पारिवारिक मामलों में आपको धैर्य और संयम से काम लेना होगा। आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।
उपाय- लाल मुंह वाले बंदरों को चने खाने को दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आर्थिक मामलों के लिए दिन बढ़िया रहेगा परन्तु उम्मीद से अधिक आर्थिक लाभ मिलने के बावजूद धन संचय नहीं कर पाएंगे। व्यापारिक यात्रा करनी पड़ सकती है। वर्तमान कोरोना संक्रमण की परिस्थितियों को देखते हुए सावधानी बरतें।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। रोजगार की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज सुखद समाचार मिल सकता है। पुराने मित्रों से मुलाक़ात होगी। अचल संपत्ति खरीदने का विचार बना सकते हैं। खान-पान पर ध्यान देने की अवश्यकता है।
उपाय- पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। अनुसन्धान से जुड़े व्यक्तियों को आज किसी प्रकार की उपलब्धि मिलने की संभावना है। विदेश जाने को इच्छुक व्यक्तियों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।
उपाय- चन्दन का तिलक लगाएं।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। नकारात्मक विचारों का बवंडर मन में चलेगा, जिस कारण कुछ बनते कामों में विध्न आ सकता है। मन को एकाग्र रखने की जरुरत है। व्यापारिक बाधाओं को अपने विवेक से दूर कर पाने में सक्षम होंगे।
उपाय- हर रंग के वस्त्र दान करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। दिन आलस्य से भरा रहेगा, जिस कारण कुछ महत्वपूर्ण कार्य कल पर टाल देंगे। मनोरंजन से जुड़ी वस्तुएं आज आपका ध्यान आकर्षित करेंगी। विद्यार्थियों की परीक्षा निकट है उनको पढ़ाई में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
उपाय- गाय की सेवा करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान में घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। संतान पक्ष अपने भविष्य के लिए अधिक जागरूक दिखेंगे। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय- सोना धारण रखें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज अपने सभी कार्यों को पूर्ण निष्ठा और लगन से करेंगे। आपके परिश्रम का पूरा फल आपको मिलेगा। उच्च अधिकारी आपकी मेहनत की प्रशंसा करेंगे। नकद राशि पुरस्कार के रूप में मिलने की सम्भावना है।
उपाय- काले चने दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मन जोश से भरा होगा। कुछ कार्यों को दूसरों से हट कर करने का मन करेगा, जोखिम उठाने से सफलता अवश्य मिलेगी। सामाजिक कार्यों में आप अधिक सक्रीय नज़र आएंगे।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!