आज का राशिफल 8 अक्टूबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 Oct, 2021 07:19 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 1 नम्बर। आज कार्यालय में किसी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 1 नम्बर। आज कार्यालय में किसी कर्मचारी के साथ बहस हो सकती है। विचारों में गंभीरता उत्पन्न हो सकती है। खर्चे कम करने की कोशिश करेंगे, जिसके कारण खुद की कुछ इच्छाएं नजरअंदाज करनी पड़ सकती हैं।
उपाय- आज काले रंग के कपड़े न पहनें।

मूलांक – 2
जिनका जन्म किसी भी महीने की  2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 2 नम्बर। मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन कुछ तनावपूर्ण हो सकता है। कुछ अनचाहे खर्चों के कारण नकदी धन की स्थिति कमजोर हो सकती है।
उपाय- आज कोई तरल दवाई न लें।

मूलांक – 3
जिनका जन्म किसी भी महीने की  3, 12, 21, 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 3 नम्बर। आज का दिन कारोबार के लिए अच्छा रहेगा, काम आपकी अपनी मेहनत से ही सफल होंगे। आलस्य को छोड़कर कर मेहनत करें। फैक्टरी में कोई नई मशीन खरीद सकते हैं।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 4
जिनका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 4 नम्बर। विचारों में उथल-पुथल के कारण बहुत से कामों में देरी हो सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों के कारण कोर्ट-कचहरी का चक्कर लगाना पड़ सकता है।
उपाय- शनि देव जी की प्रतिमा पर सरसों के तेल का अभिषेक करें।

मूलांक – 5
जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 5 नम्बर। आज छोटी-छोटी बातों पर गंभीरता से विचार करेंगे, जिसके कारण बेकार का तनाव बन सकता है। ज्यादा विचार-विमर्श कोई निर्णय लेने में देरी का कारण बन सकता है परंतु अंतिम परिणाम अच्छे रहेंगे।
उपाय- झूठ बोलने से परहेज करें।

मूलांक – 6
जिनका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 6 नम्बर। आज भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। आप मौज-मस्ती में दिन बताएंगे, जिसके कारण कुछ जरूरी काम को भी नजरअंदाज कर देंगे। बच्चों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
उपाय- जीवनसाथी को काजल उपहार में दें।

मूलांक – 7
जिनका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 7 नम्बर। आज आप किसी गंभीर सोच- विचार के कारण अकेले रहना पसंद करेंगे। आज आप तनाव के कारण किसी को कठोर शब्द बोल जायेंगे। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। दोस्तों के साथ विवाद हो सकता है।
उपाय- काले-सफेद तिल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 8
जिनका जन्म किसी भी महीने की  8, 17 और 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 8 नम्बर। आज आलस्य के कारण आपके काम करने की गति कम रहेगी। आपका मन काम में कम लगेगा। शाम का समय दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।
उपाय- किसी जरूरतमंद को भोजन करवाएं।

मूलांक – 9
जिनका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 9 नम्बर। छोटे बहन-भाइयों से विवाद हो सकता है। आपकी कही हुई कोई बात उन्हें बुरी लग सकती है। धैर्य और बुद्धि के साथ परिस्थिति को संभाला जा सकता है।
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा

वेबसाइट –www.goas.org.in  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!