आज का राशिफल 15 जनवरी, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Jan, 2022 07:47 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। अविवाहित व्यक्तियों के

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। अविवाहित व्यक्तियों के लिए शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। आज आपका मन काम में कम लगेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में दिन बिताएंगे। किसी विशेष काम में छोटी बहन का साथ मिलेगा।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज किसी समारोह में भाग लेने का मौका मिलेगा। किसी भी प्रकार के पारिवारिक विवादों से आज दूर रहें। दूसरों के द्वारा बोली गई बातें आपको आहत कर सकती हैं, जिसकी चिंता आपको सारा दिन बनी रहेगी। बेहतर होगा कि अपने काम से काम रखें।
उपाय- आपके हाथों पानी की बर्बादी न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज बहुत सी मजेदार गतिविधियां आपका ध्यान आपके काम से भटकाएंगी, परंतु आप अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे और अपने कामों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें समय से पूरा कर लेंगे। लोग आपके काम करने के कौशल और अनुभव की तारीफ करेंगे।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज आपके मित्र मंडली में सदस्यों की संख्या बढ़ेगी। आज नए दोस्त बनेंगे। जीवन में प्रेम संबंध दस्तक दे सकते हैं। आपको कोई पोशाक उपहार में मिल सकती है। घर की सजावट पर खर्च होगा।
उपाय- एक हरा नारियल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। जीवन साथी के साथ चल रही नोकझोंक आज सुलझ सकती है। प्रेम और समझदारी के साथ स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश करेंगे। आपके रिश्ते में पहले की अपेक्षा मजबूती आएगी।
उपाय- छोटी कन्याओं को हरे रंग के वस्त्र उपहार में दें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज का दिन कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी उत्तम रचनाओं को आकार दे पाने में सक्षम रहेंगे। आज एक के बाद एक आपके सभी कार्य सफल होते चले जाएंगे। युगल प्रेमियों के लिए दिन खुशियों भरा रहेगा।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश करें। अपने रिश्ते को एक और मौका दें। आज आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव आएंगे, जो कि आपके और आपके रिश्ते के लिए काफी लाभदायक रहेंगे। आज आप अपनी योजनाओं को जीवनसाथी के साथ साझा करते हैं तो कुछ लाभकारी सलाह मिलेगी।
उपाय-  जीवनसाथी को इत्र उपहार में दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। घर के और स्वयं के लिए खरीदारी पर जा सकते हैं। आज परिवार के साथ किसी विवाह समारोह में शामिल होंगे। आज कोई कीमती चीज आपको उपहार में मिल सकती है। लोग आज आप के पहनावे से प्रभावित होंगे।
उपाय-  जीवनसाथी को काजल उपहार में दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज दिन भर मित्रों और भाइयों के साथ मौज-मस्ती और खरीदारी करने में निकलेगा। शाम का समय परिवार के साथ भी अच्छा बीतेगा। विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा में मनोवांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।
उपाय- किसी जरूरतमंद को भोजन करवाकर मीठा खिलाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!