आज का राशिफल 2 जून, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 02 Jun, 2022 07:57 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन भर उत्साह और जोश से

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन भर उत्साह और जोश से भरे रहेंगे। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। आपको अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आय के स्त्रोत में वृद्धि होगी।
उपाय- मुफ़्त में किसी से कोई सामान न लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने से आपको सुखद अनुभूति का अनुभव होगा। आज सोच-समझ कर निवेश करने से लाभ मिलेगा। आज कार्यक्षेत्र की पॉलिटिक्स से बचने की कोशिश करें।
उपाय- रात्रि में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, वे अपने सभी विषयों को सरलता से समझ जायेंगे। व्यापारिक योजनाओं पर आज गंभीरता से विचार करेंगे। आध्यात्म की तरफ आपकी रूचि बढ़ेगी।
उपाय- चने की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। पारिवारिक विवादों से बचने की कोशिश करें। आज कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। विदेशी कंपनी में नौकरी के लिए दिए गए साक्षात्कार से शुभ समाचार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में अनबन होने की सम्भावना है।
उपाय- रसोई में बैठ कर भोजन करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सावधान रहें। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों को व्यर्थ के मुद्दों में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज परिवार के साथ घूमने और मौज- मस्ती में दिन निकालेंगे। घर की जरुरी वस्तुओं की खरीदारी पर पैसा व्यय कर सकते हैं। बाहर के खानपान के कारण पेट से सम्बंधित कोई रोग हो सकता है।
उपाय- लक्ष्मी माता की आराधना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। व्यापारिक मामलों में ध्यान देने की जरुरत है, थोड़ी सी ढील देने से नुकसान हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से सम्बंधित मामलों में सफलता मिलने की सम्भावना है। आपकी पुरानी  बीमारी आज आपको परेशान कर सकती है।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। किसी रिश्तेदार के द्वारा बोली गयी बात आपको आहत कर सकती है। कार्यक्षेत्र में छोटी सी गलती बहुत भारी नुकसान का कारण बन सकती है। मकान अथवा वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं।
उपाय- उड़द की दाल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। किसी अच्छे और पुराने मित्र से बहुत दिनों बाद मिल कर मन प्रसन्न होगा। आज आय के साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी। आज का दिन निर्माण सम्बन्धी काम शुरू करवाने के लिए उत्तम रहेगा।  
उपाय- नीम के वृक्ष की सेवा करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!