Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 Jan, 2023 03:30 AM
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। घर में नवीनीकरण की योजना बन
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। घर में नवीनीकरण की योजना बन सकती है। पिता की सहायता से व्यापार को लेकर कुछ नई जानकारी प्राप्त होगी। संतान की संगति पर नज़र रखने की जरुरत है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी बनाये रखें।
उपाय- सीधे हाथ में लाल मौली बांधें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके सरल स्वभाव के कारण कुछ लोग आपसे लाभ उठाने की कोशिश करेंगे, सावधान रहें। खर्चा करते समय मासिक बजट का ध्यान रखने की आवश्यकता है। बच्चों को सर्दी-जुखाम से बचायें रखें।
उपाय- घर में चांदी के बर्तन रखें और उनका उपयोग करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। कारोबार में स्थितियां आपके पक्ष में बनी रहेंगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आएगा।
उपाय- केले के वृक्ष की सेवा करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। वाहन चलते समय नियमों का उल्लंघन न करें अन्यथा आज चालान कट सकता है। जोखिम भरे कामों से दूरी बनाये रखें। ससुराल पक्ष से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। विदेश में रहने वाले मित्र से बात कर मन प्रसन्न होगा।
उपाय- नारियल जल में प्रवाहित करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। भाई-बहन के बीच चल रहा विवाद माता की मध्यस्थता से सुलझता दिखाई देगा। विद्यार्थी पढ़ाई के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संसाधनों की कमी के कारण कारोबारी गतिविधियों में रूकावट आ सकती है
उपाय- गाय को पालक खिलाएं।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। युगल प्रेमियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज उनके रिश्ते को परिवार की मंजूरी मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
उपाय- छोटी कन्याओं को मिश्री युक्त खीर खाने को दें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में आपका रुझान बढ़ेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सिरदर्द के कारण आपकी कार्यक्षमता प्रभावित होगी।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज व्यापार में सोच-समझ कर निवेश किया जा सकता है। रुका धन आज वापिस मिलने की सम्भावना है। पारिवारिक जीवन और व्यावसायिक गतिविधियों में बेहतर तालमेल बनाए रखने में सक्षम रहेंगे।
उपाय- कुत्ते को रोटी में सरसों का तेल लगा कर खाने को दें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मित्रों के सामाजिक संपर्कों से आपकी व्यापारिक गतिविधियों में तेज़ी आएगी। दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव करने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने शत्रुओं पर नज़र बनाये रखें अन्यथा किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं।
उपाय- चांदी का चौरस टुकड़ा अपने पास रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें