आज का राशिफल 17 जनवरी, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Jan, 2023 07:25 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वाणी में नियंत्रण रखने की जरूरत है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें।
उपाय- आदित्य हृदयम का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। भविष्य सम्बन्धी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। कार्यक्षेत्र में कुछ बनते काम अचानक रूक सकते हैं, जिस कारण मानसिक रूप से परेशानी उठानी पड़ेगी।
उपाय- रात्रि में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। रुका पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार के विस्तार और उन्नति के लिए नए मार्ग मिलेंगे। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
उपाय- हल्दी का तिलक लगायें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कुछ दिनों से चल रही आर्थिक परेशानी से कुछ राहत मिल सकती है। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत के अनुरूप परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में व्यर्थ की बहसबाजी से दूरी बनाये रखें।
उपाय- मंदिर में मूली दान करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। दूसरों की अपेक्षा अपने विचारों को प्राथमिकता देने से लाभ मिलेगा। भाई-बहन में सामंजस्य बना रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों को अपने अनुकूल बनाने के लिए अधिक प्रयास करने पड़ेंगे।
उपाय- फिटकरी से दांत साफ़ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। साझेदारी के व्यापार में साझेदार के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। युवा वर्ग विपरीत लिंग की तरफ आकर्षित होंगे।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। धर्म-कर्म के कामों में आपका विश्वास बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों पर खीझने से पारिवारिक वातावरण ख़राब होगा। व्यापार में मेहनत के अनुरूप परिणाम न मिलने के कारण मन उदास होगा।
उपाय- गणेश जी की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। व्यापार में किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। आज लिया ऋण चुकाने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नया वाहन खरीदने का विचार बनेगा।
उपाय- काली चींटियों को आटा दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। रुके कामों को योजनाबद्ध तरीके से करने में सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में न उलझें। भाइयों के साथ किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। संतान की संगति पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
उपाय- लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!