आज का राशिफल 22 नवंबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Jyoti,Updated: 22 Nov, 2020 12:43 PM

ank jyotish rashifal in hindi

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज के दिन छोटे छोटे कार्यों को पूर्ण करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

शस्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज के दिन छोटे छोटे कार्यों को पूर्ण करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। भौतिक सुखों में कमी देखने को मिल सकती है। व्यवसाय में धैर्य और सोच समझ कर निर्णय लें।
उपाय-  पिता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। भावनाओं में आ कर कोई भी निर्णय न लें, भविष्य में पछताना पड़ सकता है। कुछ बनते कामों में रुकावटों के आने से मानसिक तनाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। माता से सलाह ले कर किये गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति के योग बनते हैं और उन्नति की तरफ एक कदम ओर बढाएंगे। धार्मिक कार्यों की तरफ रुझान बढ़ेगा। सकारात्मक विचारों के चलते धन की प्राप्ति करेंगे।
उपाय- पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष में मजबूती देखने की मिल सकती है। धन कमाने के नये स्त्रोत बनेंगे। विद्यार्थी विदेशी भाषा को सीखने के लिए प्रयासरत होंगे।
उपाय- जौ जल प्रवाह करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज के दिन बड़े-बड़े कार्यों को बड़ी ही सुगमता से पूर्ण करेंगे। व्यवसाय में आप अपने अनुभव और बुद्धि का परिचय देते हुए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे जो भविष्य में आप को लाभ प्रदान करेंगे।
उपाय-  दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। व्यवसाय में निवेश सोच समझ कर करें। साझेदारी में व्यापार न करें, वर्ना आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ छोटी से बात को ले कर अनबन हो सकती है।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। स्वास्थ्य को ले कर सतर्क रहें, कोई पुरानी बीमारी दुबारा से परेशान कर सकती है। संतान की पढाई को ले कर संतुष्ट होंगे। गुप्त शत्रुओं में वृद्धि होगी, पर समय के साथ आप प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सभी प्रकार के शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आप के मेहनत की उच्च अधिकारी प्रशंसा करेंगे। अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर आप पदोन्नति के हक़दार बनेगे। भूमि, संपत्ति के उलझे मामले सुलझते दिखेंगे।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, पर आप अपने भाइयों के सहयोग से सभी परेशानियों पर आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। आज अपने खर्चों पर लगाम लगाने में सफल होंगे।
उपाय- मीठा दान करें।


आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!