आज का राशिफल 9 जून, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Jyoti,Updated: 09 Jun, 2021 09:05 AM

ank jyotish rashifal in hindi

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन बेहतर रहेगा। अपने लंबित कार्यों को पूर्ण करने में आज का अधिकांश

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन बेहतर रहेगा। अपने लंबित कार्यों को पूर्ण करने में आज का अधिकांश समय निकलेगा। परिवार के सदस्यों में मधुरता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। 
उपाय-  लाल मुंह वाले बन्दर को चने दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। धार्मिक कर्मकांड में रूचि बढ़ेगी। किसी को दिया हुआ उधार आज वापस मिलने की सम्भावना है। संतान की किसी परेशानी को सफलतापूर्वक सुलझायेंगे। स्वास्थ्य के मामले में दिन उत्तम रहेगा। 
उपाय- रात्रि में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यवसाय में जिस सौदे के लिए प्रयासरत थे आज उस की बातचीत आपके पक्ष में आगे बढ़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी जिसका आप सफलतापूर्वक निर्वाह करेंगे। दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा।
उपाय- पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यापार में उतार चढ़ाव के साथ गड़बड़ी भरा दिन होगा। अचानक आर्थिक हानि होने की सम्भावना है। बाहर का तला भुना खाना खाने से पेट की समस्या हो सकती है, इसलिए अपने आहार में नियंत्रण रखने का प्रयास करें। 
उपाय- तुलसी की माला धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। भाई-बहनों में आपसी सहयोग बढ़ेगा, जिससे रुके पारिवारिक मुद्दों में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलेगी। विद्यार्थी अपनी शिक्षा को लेकर गंभीर नज़र आयेंगे। 
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। दिनभर आलस्य में निकलेगा, जिस कारण कुछ महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण नहीं कर पाएंगे। विद्यार्थी अपने समय का सदुपयोग नहीं करेंगे। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। 
उपाय- इत्र लगाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान के साथ सम्बन्ध सौहार्दपूर्ण रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, चोट लगने की सम्भावना है। विद्यार्थियों का ध्यान अपने लक्ष्यों से भटक सकता है। आपके कठोर शब्दों से जीवनसाथी का मन आहात हो सकता है। 
उपाय- गणेश जी की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज शारीरिक और मानसिक थकावट महसूस करेंगे। अपने व्यक्तिगत मुद्दों को अपने कार्य क्षेत्र से दूर रखने का प्रयास करें। संपत्ति को लेकर किसी करीबी रिश्तेदार के साथ विवाद हो सकता है।
उपाय- सरसों के तेल का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। पिछले कुछ दिनों से चल रहा तनाव आज खत्म होगा। आपके द्वारा किये गए सामाजिक योगदान के लिए आज आपको सम्मानिक किया जा सकता है। माता की मदद से बड़े भाई के साथ चल रहा विवाद समाप्त होगा। 
उपाय- मीठा दान करें।

 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!