आज का राशिफल 26 सितंबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Jyoti,Updated: 26 Sep, 2021 10:35 AM

ank jyotish rashifal in hindi

मूलांक – 1 जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 1 नम्बर। आज आपके काम देरी से पूरे होंगे

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 1 नम्बर। आज आपके काम देरी से पूरे होंगे, जिसके कारण ऑफिस में बॉस से अनबन हो सकती है। पुत्र संतान के साथ किसी बात को लेकर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सिर में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है।
उपाय-  काले और नीले रंग से परहेज करें ।

मूलांक – 2
जिनका जन्म किसी भी महीने की  2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 2 नम्बर। आज आपके काम पूरे ना होने के कारण असंतोष की भावना से ग्रस्त रहेंगे। नकारात्मक सोच आप पर हावी हो सकती है। अपने काम पूरे करने के लिए दूसरों का सहारा लेने की कोशिश करेंगे।
उपाय-  रात्रि में दूध का सेवन ना करें।

मूलांक – 3
जिनका जन्म किसी भी महीने की  3, 12, 21, 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 3 नम्बर।  आज आलस्य को त्यागना ही बेहतर होगा। आज लंबे सोच विचार के बाद किसी बात पर निर्णय लेने में सफल हो पाएंगे। धर्म-कर्म के कामों में आपका मन लगेगा।
उपाय-  कौए को गाठिया खिलाएं।

मूलांक – 4
जिनका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 4 नम्बर। आज सेहत का ख्याल रखें। कोई जोखिम भरा कार्य करने से बचें, दुर्घटना के योग बनते हैं। किसी मित्र की सलाह फायदेमंद रहेगी।
उपाय-  हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 5
जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 5 नम्बर। आपकी सोच में परिपक्वता देखने को मिल सकती है। खर्चों की अधिकता के कारण खरीदारी में कमी आ सकती है। कारोबार में कोई अहम निर्णय लेने में ज्यादा देरी ना लगाएं।
उपाय-  मांस मदिरा का सेवन ना करें।

मूलांक – 6
जिनका जन्म किसी भी महीने की  6, 15 और 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 6 नम्बर। आज दांपत्य जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आज स्वयं के लिए खरीदारी पर जा सकते हैं।
उपाय-  काली चाय की सेवा करें।

मूलांक – 7
जिनका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 7 नम्बर। आज गाड़ी में टायर पंचर होने के कारण अपने गंतव्य स्थान पर देरी से पहुचेंगे। आज आप हेयरकट करवाने के बारे में सोच सकते हैं।
उपाय-  जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में ना रखें।

मूलांक – 8
जिनका जन्म किसी भी महीने की  8, 17 और 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 8 नम्बर। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज काम कम और आराम ज्यादा करेंगे। हालांकि ये गैर जिम्मेदार रवैया बढ़ने के कारण कुछ काम अधूरे रह सकते हैं।
उपाय-  लोहे की वस्तुओं का दान करें।

मूलांक – 9
जिनका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 9 नम्बर। कार्यक्षेत्र पर किसी कर्मचारी के साथ बहस हो सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में लड़ाई झगड़े का सामना करना पड़ सकता है। उतावलापन नुकसानदेह साबित हो सकता है।
उपाय- शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!