आज का राशिफल 27 मार्च, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Jyoti,Updated: 27 Mar, 2022 11:01 AM

ank jyotish rashifal in hindi

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज वाहन चलाते हुए

शास्त्रों की बात, जानें धर्मं के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। दुर्घटना होने के योग बनते हैं। हालांकि कामकाज को लेकर आज का दिन अच्छा है। कोई प्रतियोगिता में भाग लेते हैं तो अच्छे परिणाम मिलने की सम्भावना है।
उपाय-   कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज आपका मन साहसिक गतिविधियों में लगेगा। काफी समय से रुके हुए अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। काम ज्यादा होने के कारण आज शाम होते-होते शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को थका हुआ महसूस करेंगे। योग करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
उपाय-  गुड़ का सेवन करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चे अपनी पढ़ाई लिखाई से सम्बंधित किसी प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे। आज आप कहीं किसी काम में अटकते है तो पिता से मिली सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज अध्यात्म की ओर आकर्षित हो सकता है।
उपाय-  तांबे के बर्तन में पानी पिएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आपकी कोई बात आपके करीबी दोस्त को बुरी लग सकती है। गुस्से पर काबू रखें और धैर्य से काम ले। यात्राएं आपके लिए लाभकारी रहेगी। विद्यार्थियों की स्मरण शक्ति उत्तम रहेगी।
उपाय-  कुत्ते की सेवा करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कारोबार में कोई नया निर्णय आज न लें। कोई नया काम शुरू ना करें। आज आपको पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। बाहर का खाना खाने से बचें। हालांकि शाम का समय परिवार के साथ अच्छा बीतेगा।
उपाय-  लाल मसूर की दाल जल प्रवाह करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज का दिन अच्छा रहेगा। आप कुछ नए काम की योजना बना सकते हैं। आज नई संभावनाएं और नए अवसर आपका इंतज़ार कर रहें हैं। आज आपको कम मेहनत और कम प्रयास से भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं। संतान पक्ष मजबूत रहेगा।
उपाय-  लक्ष्मी मां की आराधना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। बेकार की लड़ाई झगड़े से दूर रहें। आज क्रोध के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। मन को शांत करने के लिए योग का सहारा लेंगे। ज्योतिष विद्या सीखने का मन बना सकते हैं। नौकरी में आज का दिन तनावपूर्ण हो सकता है।
उपाय-  कुत्ते की सेवा करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करने से आज बचें। छोटे बहन भाइयों के साथ विवाद होने की संभावना बनती है। घर में जमीन जायदाद के बंटवारे को लेकर बहस हो सकती है। आर्थिक मामले में वृद्धि होगी।
उपाय-  मंदिर के बाहर मिठाई बांटें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज अपने काम को पूरी निष्ठा के साथ पूरा करने की कोशिश करें। आज आप के अधूरे काम पूरे होने के प्रबल योग बनते हैं। आज गाड़ी चलाते हुए सावधानी बरतें। ज्यादा हड़बड़ी में ड्राइविंग ना करें और गति पर नियंत्रण रखें। किसी के साथ बातचीत के दौरान अहंकार की भावना को मन में ना आने दें।
उपाय- शिवलिंग पर दूध का एक पैकेट चढ़ाएं।

 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!