आज का राशिफल 8 मई, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Jyoti,Updated: 08 May, 2022 09:06 AM

ank jyotish rashifal in hindi

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कोई रुक काम आज पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारीयों

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कोई रुक काम आज पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारीयों का सहयोग मिलेगा। पिता के साथ वैचारिक मतभेद होने की सम्भावना है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा कोई बनता काम बिगड़ सकता है।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने लक्ष्यों को पूरा करने का अतिरिक्त दबाव रहेगा। भावुकता में आकर किसी से भी कोई वादा न करें, जिसको पूरा करने में आपको परेशानी हो। माता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मित्र के घर किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा। घर में बड़ों की व्यापार से सम्बंधित सलाह से आर्थिक लाभ मिलेगा। किसी को दिया हुआ उधार आज वापस मिलने की सम्भावना है।
उपाय- केले के पौधे की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। किसी करीबी मित्र से कोई निराशाजनक खबर मिल सकती है। व्यापार में आज कोई बड़ा निवेश करने से बचें। विद्यार्थी विदेशी भाषा सीखने में अपने रूचि दिखायेंगे। वैवाहिक जीवन में छोटी बातों को नजरअंदाज करें।
उपाय- सात तरह के अनाज का दान करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आर्थिक मामलों में काम करते समय आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। भाई बहनों के बीच चल रहे विवाद आज सुलझता नज़र आएगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आज आपको अपने विचारों को व्यक्त करने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
उपाय- देवी दुर्गा की आराधना करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। भौतिक संसाधनों की खरीदारी में पैसा व्यय करेंगे। दिखावे के कारण पैसा व्यर्थ बर्बाद करने से आपका मासिक बजट हिल सकता है। आज त्वचा सम्बन्धी कोई रोग आपको परेशान कर सकता है।
उपाय- पत्नी को लाल रंग की चूड़ी उपहार में दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान की शिक्षा को लेकर संतुष्ट रहेंगे, और उसके भविष्य के लिए कुछ योजनायें बनायेंगे। बड़ी निजी कंपनी में दिए गए साक्षात्कार में सफलता मिलने की सम्भावना है।
उपाय- पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज सोच समझ कर प्रॉपर्टी में निवेश किया जा सकता है। आज कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता से बेहतर काम करेंगे। सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। युगल प्रेमियों को पारिवारिक स्वीकृति मिलेगी।
उपाय- श्री कृष्ण के महा मंत्रों का जाप करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज दिन का अधिकतम समय आप पारिवारिक समस्याओं का निपटारा करने में लगायेंगे। व्यर्थ की बातों को लेकर किसी से न उलझें। व्यापार में आज मिले जुले परिणाम प्राप्त होंगे।
उपाय- हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएंं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!