आज का राशिफल 11 अप्रैल, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Jyoti,Updated: 11 Apr, 2021 03:40 PM

ank rashifal in hindi

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज शुरू किये सभी काम आसानी से पूर्ण होंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज शुरू किये सभी काम आसानी से पूर्ण होंगे। सोच समझ कर किया गया निवेश भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पूर्ण पिता का परामर्श अवश्य लें। 
उपाय-  ताम्बे के लोटे में गुड़ भर कर मंदिर में दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आपके सरल स्वभाव के कारण आज आप के प्रतिद्वंदी भी आप की प्रशंसा करेंगे। संतान की किसी समस्या के समाधान में उस की मदद करेंगे। साझेदारी में व्यापार करना लाभदायक सिद्ध होगा। 
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आर्थिक रूप से दिन मजबूत रहेगा। आज व्यापार में लिए गए सभी निर्णय सही साबित होंगे। कोई बड़ा सौदा मिलने की सम्भावना है। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। 
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। मन में किसी भी प्रकार का अंहकार न आने दें। कार्यक्षेत्र में सावधानी से कार्य करने की आवश्यकता है। कुछ दिनों से शांत बैठे आपके शत्रु दुबारा सक्रीय होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को ले कर कुछ चिंतित हो सकते हैं। 
उपाय- घर में ख़राब इलेक्ट्रॉनिक सामान न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। नौकरी में लक्ष्यों की पूर्ण का अतिरिक्त दबाव रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग तो मिलेगा पर उच्च अधिकारियों के रोष का सामना करना पड़ सकता है। भाई-बहन के बीच उपहार का आदान-प्रदान होगा। 
उपाय- छोटी कन्याओं का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। माता और पत्नी के बीच व्यर्थ का वाद-विवाद हो सकता है। आज छोटी व्यापारिक यात्रा हो सकती है जो आपके लिए लाभप्रद रहेगी। जीवनसाथी और बच्चों के साथ किसी मनोरंजक स्थान में घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। 
उपाय- देसी घी मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आज की गयी मेहनत का पूर्ण परिणाम न मिलने के कारण मन उदास होगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ खटपट हो सकती है। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकती है। 
उपाय- काले तिल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मन किसी बात को ले कर विचलित हो सकता है। करीबी रिश्तेदार से छोटी से बात पर बड़ा विवाद होने की सम्भावना है, आने वाणी में नियंत्रण रख आप आज स्थिति को संभाल सकते हैं। 
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में आज का दिन निकलेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाये। संतान को खेल के क्षेत्र में किसी प्रकार की उपलब्धि मिलने की सम्भावना है। अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण करने की जरुरत है। 
उपाय- मीठा दान करें।

 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!