अनुसुइया धाम- त्रिदेवों ने किया पुनर्जन्म का काम

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Apr, 2018 01:18 PM

anusuya dham in uttarakhand

देवी अनुसूइया राजा कर्दम और देवहूति की 9 कन्याओं में से एक व ऋषि अत्रि की अर्धांगिनी थीं। उनके पतिव्रत्य का तेज इतना था कि देवों तक भी उनके प्रताप का प्रभाव था। यही कारण है कि उन्हें ''सती अनुसूइया'' के नाम से जाना जाता है।

देवी अनुसूइया राजा कर्दम और देवहूति की 9 कन्याओं में से एक व ऋषि अत्रि की अर्धांगिनी थीं। उनके पतिव्रत्य का तेज इतना था कि देवों तक भी उनके प्रताप का प्रभाव था। यही कारण है कि उन्हें 'माता अनुसूइया' के नाम से जाना जाता है। आज अनुसूइया जयंती के मौके पर हम आपको माता अनुसूइया को समर्पित एेसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उत्तराखंड के चमोली जिले की ऊंचाई पर पहाड़ों पर स्थित है। यहां हर वर्ष 'दत्तात्रेय जयंती समारोह' मनाया जाता है, जिसमें पूरे देशभर से लोग शामिल होने के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा यहा इस दिन 'नौदी मेले' का आयोजन होता है। 

 

पौराणिक कथा
मान्यता के अनुसार ब्रह्मा, विष्णु व महेश अनुसूइया के सतित्व और ब्रह्मशक्ति को परखने के लिए गए थे। परंतु जब कई वर्षों तक तीनों देव वापिस नहीं लौटे तो तीनों देवियां चिंतित होकर चित्रकूट गईं। वहां उनकी मुलाकात नारद जी से हुई। उन्होंने नारद जी से अपने पतियों का पता पूछा, तो नारद जी ने बताया कि वे सती अनुसूइया के आश्रम में बालक बनकर खेल रहे हैं। ‍तब तीनों देवियां अनुसूइया के आश्रम पहुंचीं तथा माता अनुसूइया से क्षमा याचना कर तीनों देवों को उनके मूल स्वरूप में प्रकट करवाने का निवेदन किया।

 

तब सती अनुसूइया ने तीनों बच्चों पर जल छिड़ककर उन्हें उनका पूर्व रूप प्रदान किया। तदनंतर ब्रह्मा ने चंद्रमा, शिव ने दुर्वासा और विष्णु ने दत्तात्रेय के रूप में माता अनुसूइया की गोद से जन्म लिया व देवी अनुसूइया 'पुत्रदा' यानी माता के रूप में विश्वभर में पूजी जाने लगी। तभी से इस स्थान पर सती मां अनुसूइया को पुत्रदायिनी के रूप में पूजा जाता है। 

 

विशेषता
'नवरात्र' के दिनों में अनुसूइया देवी के मंदिर में नौ दिन तक मंडल घाटी के ग्रामीण मां का पूजन करते है। मंदिर की विशेषता यह है कि दूसरे मंदिरों की तरह यहां पर बलि प्रथा का प्रावधान नहीं है। यहां श्रद्धालुओं को विशेष प्रसाद दिया जाता है। यह स्थानीय स्तर पर उगाए गए गेहूं के आटे से बनाया जाता है। यहां संतान की कामन से लोग अनुसूइया की विशेष-पूजा अर्चना करते हैं। 


इतिहास
प्राचीन काल में यहां देवी अनुसूइया का छोटा-सा मंदिर था, जब्कि सत्रहवीं सदी में कत्यूरी राजाओं ने इस स्थान पर अनुसूइया देवी के भव्य मंदिर का निर्माण करवाया। परंतु अठारहवीं सदी में आए विनाशकारी भूकंप से यह मंदिर ध्वस्त हो गया। इसके बाद संत ऐत्वारगिरी महाराज ने ग्रामीणों की मदद से इस मंदिर का पुन: निर्माण करवाया।

 

यहां आने के लिए यात्री ऋषिकेश से चमोली तक 250 किलोमीटर की दूरी तय कर सड़क मार्ग से पहुंच सकते हैं। यहां से दस किलोमीटर गोपेश्वर पहुंचने के बाद 13 किलोमीटर दूर मंडल तक भी वाहन की सुविधा है। मंडल से पांच किलोमीटर पैदल चढ़ाई चढ़कर देवी अनुसूइया के मंदिर तक पहुंचा जा सकता है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!