Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 Jun, 2018 12:08 PM
कहते हैं घर को स्वर्ग और नरक बनाना महिला के हाथ में होता है। आज चाहे महिला-पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। फिर भी पुरूष प्रधान समाज में महिलाओं को ही प्वाइंट आउट किया जाता है।
ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
कहते हैं घर को स्वर्ग और नरक बनाना महिला के हाथ में होता है। आज चाहे महिला-पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। फिर भी पुरूष प्रधान समाज में महिलाओं को ही प्वाइंट आउट किया जाता है। कुछ पुरुष देखने में तो सीधे-साधे होते हैं लेकिन अंदर से नालायक स्वभाव के होते हैं। जो अपनी पत्नी को जीते जी नरक से भी बदतर जीवन देते हैं। शास्त्रों में ऐसे पतियों की कड़े शब्दों निंदा की गई है। आज हम आपको दुष्ट पतियों के लक्षण बताएंगे-
शक एक ऐसा कीड़ा है, जब किसी के दिल-दिमाग पर इसका प्रभाव पड़ जाता है तो उसे निकाला नहीं जा सकता। यह गृहस्थ जीवन में दीमक का काम करता है। जब पति शकी स्वभाव का होता है तो ऐसे में न तो वो चैन से जीता है और न पत्नी को जीने देता है।
जो पति अपनी पत्नी पर हाथ उठाते हैं या गाली-गलौज करते हैं, उनसे बुरा व्यक्ति तो कोई हो ही नहीं सकता। औरत पर जुल्म करने वाला नामर्द होता है।
जो मर्द अपनी बीवी को दबा कर रखता है, उसे उसकी मर्जी से जीवन जीने नहीं देता वो मर्द के नाम पर कलंक है।
शराब या कोई अन्य नशा करने वाला पति अपने साथ-साथ परिवार को भी तबाह कर देता है। शास्त्रों के अनुसार, जिस लड़के को किसी भी तरह के नशे की लत हो उस से अपने घर की बेटी की शादी नहीं करनी चाहिए।
Kundli Tv- ये बिल्ली कर सकती है आपकी हर परेशानी को दूर (देखें VIDEO)