2015: शनि-केतु का मेल भारत के लिए लाभकारी

Edited By ,Updated: 07 Jan, 2015 07:35 AM

article

2015=2+0+1+5=8 अंक ज्योतिष, जिसे प्रचलित भाषा में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं, ज्यादातर लोग इसे विदेशी ज्ञान के नाम से जानते हैं। परन्तु अंक ज्योतिष हमारे भारत की देन है। आश्चर्य में डाल देने वाले इस ज्ञान की सच्चाई और उपयोगिता आधुनिक उपकरणों से सिद्ध...

2015=2+0+1+5=8

अंक ज्योतिष, जिसे प्रचलित भाषा में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं, ज्यादातर लोग इसे विदेशी ज्ञान के नाम से जानते हैं। परन्तु अंक ज्योतिष हमारे भारत की देन है। आश्चर्य में डाल देने वाले इस ज्ञान की सच्चाई और उपयोगिता आधुनिक उपकरणों से सिद्ध हुई है।’’

8, 17, 26 और 2015 जिनका जोड़ 8 में आता हो, उसे 8 का अंक कहते हैं। 2015 का अंक भी अंक विद्या के अनुसार 8 का अंक आता है। 8 अंक के मालिक शनि देवता को माना गया है। 8 अंक के स्वामी का वार शनिवार माना गया है। रोमन में 8 लिखने पर 2 गोले बनते हैं, जो आपस में गुथे (सटे) रहते हैं।

पाश्चात्य ज्योतिषी इन दोनों गोलों का महत्व पृथक-पृथक आंकते हैं। वे एक गोले को भौतिक और दूसरे को आध्यात्मिक प्रवृत्तियों का प्रतीक मानते हैं इसलिए यह माना जाता है कि इस अंक से प्रभावित व्यक्ति के संंबंध में यह कहना कठिन है कि वह कब क्या कर डालेगा? इन भौतिक और आध्यात्मिक भावनाओं के प्रतीक दोनों गोलों से यह अर्थ भी लिया जाता है कि जहां इस अंक का एक भाग व्यक्तियों अथवा राष्ट्रों के लिए उतार-चढ़ाव, क्रांति तथा भयंकर आपदाओं का द्योतक है, वहीं दूसरा गोला दार्शनिक विचारों तथा तंत्र गूढ़ क्रियाओं के अध्ययन की प्रवृत्ति, धार्मिकता, अपने लक्ष्य की ओर पूर्ण तन्मयता तथा सौंपे गए कार्य के प्रति उत्तरदायित्वपूर्ण रवैए का प्रतीक है।

शनि के प्रभाव के कारण ही अधिकांश लोग 8 के अंक को अशुभ  मानते हैं। वैसे भी आप पर बहुत कठिनाइयां आती हैं और आपको बहुत झटके झेलने पड़ते हैं लेकिन आपकी यह विशेषता होती है कि आप भारी झटके झेलकर थोड़े दिन में ही स्थिति को संभाल लेते हैं एवं सफल हो जाते हैं।

हिंदुस्तान की अंक संख्या 34 है, 34 का अंक 7 होता है। 7 अंक के मालिक नैपच्यून या केतु होते हैं। शनि के साथ केतु को समांक माना गया है। केतु का काम बाधाओं को खत्म करना एवं अपनी स्थिति को मजबूत बनाकर रखना है। शनि और केतु का मेल हिंदुस्तान के लिए लाभकारी रहेगा। अंक 8 और अंक 4 की मित्रता अकस्मात भयंकर दुर्घटना लाने में सहायक हो सकती है। पाकिस्तान से रिश्ते में कटुता आ सकती है। 2015 हिंदुस्तान को हर परेशानियों से निकाल कर सफलता की ओर ले जाएगा।

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के नाम का जोड़ 54 है, जिसका अंक 9 है। नाम में कुल अक्षर 15 हैं। इनका जन्म 11 दिसम्बर 1935 को हुआ। इसमें जन्मांक 2 और मूलांक 5 आते हैं। जन्मांक और मूलांक आपस में मित्र नहीं हैं। मगर नाम का जोड़ 9 होने के कारण सफलताएं सरलता से प्राप्त नहीं होतीं लेकिन सफलता अंक 9 हासिल कर लेता है। प्रणव मुखर्जी के अक्षर 15 आते हैं। 15 अंक 6 को दर्शाता है। 6 का मालिक शुक्र है। शुक्र का चमत्कार प्रणव मुखर्जी के चेहरे पर सुंदरता, शालीनता, वाक्पटुता एवं विद्वता दिलाने में सहायक है। वर्ष 2015 का अंक 8 है। 8 एवं 9 के साथ में 2, 5 और 9 का सममित्रांक है। 2015 महामहिम राष्ट्रपति के लिए औसत साल रहेगा। 8 का शत्रु 6 होने के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है।

सुप्रीम कोर्ट शब्द 12 अक्षरों के मिलने से बना है। 12 अक्षरों की वैल्यू 55 आती है। 55 का जोड़ 1 होता है। 1 का मालिक सूर्य है। मैंने पहली बार सुप्रीम कोर्ट का अंक जांचने का मानस बनाया। मैं खुद देखकर खुशी से ओतप्रोत हूं कि अंक ज्योतिष की पकड़ कितनी मजबूत है। 12 अंक 3 बनाता है।

3 का बृहस्पति है एवं बृहस्पति देवता का गुरु है। देवता के गुरु को सभी जगह सम्मान मिलता है। सुप्रीम कोर्ट के सभी निर्णय सम्मानजनक होते हैं। आजादी के बाद से आज तक का इतिहास इस बात का गवाह है। 1 का मालिक सूर्य है। पूरे विश्व में सूर्य का प्रकाश, सूर्य का नाम, सूर्य की तेजी सभी जानते हैं। सूर्य के प्रकाश की तरह सुप्रीम कोर्ट अपनी छवि रखता है।  बड़ा ही विलक्षण संयोग है कि अंक 1 दो 5 के संयोग से बना है। 5 के मालिक बुध हैं, जो बुद्धि के दाता हैं। दो 5 होने के कारण बुध और मजबूत हो जाता है, यही कारण है कि इसकी सूझबूझ और निर्णय लेने की क्षमता पर कोई प्रश्रचिन्ह नहीं लगा सकता। 2015 का योग 8 है। 1 और 8 का अतिमित्र का सहयोग है। वर्ष 2015 सुप्रीम कोर्ट के लिए ऐतिहासिक स्वर्णिम वर्ष रहेगा।

हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री का नाम अगर हम नरेन्द्र डी मोदी लिखते हैं, तो अंक 45 का आता है और वह 9 हो जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी लिखने से 72 अंक आता है जो 9 हो जाता है। भारतीय जनता पार्टी का अंक भी देखें तो इसका अंक 45 होकर 9 हो जाता है। 18, 36, 45, 54, 63, 72 एवं 81 अंक 9 तो सभी से बनते हैं। मगर सभी के अर्थ एवं योग-संयोग, क्रियाकलाप अलग-अलग हो जाते हैं। अंक विज्ञान में 36 और 45 का योग को अतिशुभ माना गया है। यह एक संयोग ही है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र डी मोदी का अंक 45 ही आ रहा है।

श्री नरेन्द्र मोदी जी की जन्मतिथि 17 सितम्बर 1950 है, इनका जन्मांक 8 एवं मूलांक 4 आता है। अगर इन सब अंकों का अध्ययन आपस में किया जाए तो एक चमत्कारी संयोग बनता है। 8 और 4 आपस में मित्र हैं। मोदी जी का जन्मांक 8 और मूलांक 4 है। यह अंक आपस में मित्र होने के कारण हर काम सरलता से सफलता की ओर बढ़ता जाएगा। संयोग अपने आप बनते जाएंगे। यह वर्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए सफल वर्ष रहेगा। किसी भी तरह की परेशानियों का मुकाबला करने का साहस और क्षमता आपके पास रहेगी । आप अपना एवं देश का नाम विश्व में ऊंचा करेंगे। मार्च 2015 सेहत, शोहरत के लिए प्रतिकूल रहेगा। विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का अंक 45 आ रहा है, यह सफलता एवं समृद्धि का द्योतक है। 8 अंक के साथ समांक होने के कारण पार्टी की अंदरूनी हालत सम रहेगी, न बहुत अच्छी ही बनेगी और न वह खराब ही होगी। 2015 का मार्च एवं जुलाई महीना परेशानियों से भरा हुआ रहेगा। जनवरी अप्रैल एवं अगस्त का महीना विशेष कामयाबी दिलाने में सहायक रहेगा। 2016 का वर्ष भाजपा के लिए स्वर्णिम वर्ष रहेगा।

इंडियन नैशनल कांग्रेस के अंक का जोड़ 75 है एवं अंक वैल्यू 3 आती है। नम्बर ऑफ लैटर 22 आते हैं। 2015 का अंक 8 है। 8 और 3 के अंदर शत्रुता का योग है। 2015 इंडियन नैशनल कांग्रेस के लिए सबसे खराब साल माना जाएगा। इसके दो कारण हैं। 22 अक्षरों से इंडियन नैशनल कांग्रेस बनती है। 2 चंद्रमा का अंक है एवं दोनों को मिला दिया जाए तो 4 राहू का अंक है। दो चंद्रमा एक साथ आने से चंद्रमा की तरह द्वितीय चंचल रहेगी एवं 4 राहू के आने से  हर काम में सफलता नहीं मिलेगी। साल 2016 में कांग्रेस पुन: आगे आने का प्रयास करेगी। उनके प्रयास धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे।

इंडियन नैशनल कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की जन्म तारीख 9 दिसम्बर 1946 है। इनका जन्मांक 9 एवं मूलांक 5 है। इनके जन्मांक एवं मूलांक में मंगल एवं बुध का योग बनता है। सूर्य तेजस्वी ख्याति लाने में सहायक होता है। सूर्य मंगल का दोस्त नहीं है एवं केतु बाधाओं को दूर करने में सहायक होता है। वह भी 9 नम्बर मंगल का दोस्त नहीं है। दोनों ही परिस्थितियों में 2015 स्वास्थ्य एवं सम्मान के लिए शुभ नहीं है। बुद्ध अंक 5 का मालिक है। मूलांक 5  होने के कारण अगर सोनिया गांधी भावनाओं में न बहकर बुद्धि से निर्णय लेती हैं, तो अपने आपको संभाल पाएंगी। वर्ष 2016 सोनिया के लिए प्रगति का पथ प्रदान करेगा।

इंडियन नैशनल कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की जन्म तारीख 19 जून 1970 है। इनका जन्मांक एक और मूलांक 6 आता है। राहुल गांधी के पूरे नाम की अंक संख्या 36 एवं नम्बर 9 और अक्षर 11 आते हैं। अंक शास्त्र के हिसाब से जन्मांक 1 और मूलांक 6 आता है। ये आपस में शत्रु हैं।

यह स्वयं का काम स्वयं ही बिगाड़ते हैं। अगर कोई बाहर के आदमी से लड़ाई हो तो आदमी जीत भी सकता है। लेकिन वह स्वयं से लड़ता है तो अपने आपको परेशानी में घेर लेता है। 2015 का अंक 8 है, जिसका मालिक शनि है। राहुल गांधी का जन्मांक 1 है, अत: शनि और सूर्य का आपस में संबंध विवादित है एवं 8 का 6 शत्रु है। राहुल के लिए 2015 का साल सभी पहलुओं को देखते हुए अच्छा जाने की संभावना नहीं के समान है।

—डा. सम्पत सेठी,
वास्तुशास्त्री व न्यूमेरोलोजिस्ट

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!