Ramayan: महिलाओं को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए या नहीं ?

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Apr, 2020 01:59 PM

ramayan should women worship hanuman ji or not

श्रीराम भक्त हनुमान का पूजन करने से लगभग समस्त देवी देवताओं का पूजन हो जाता है। कलयुग में हनुमान जी की पूजा अपने मनोरथों को पूर्ण करने का सबसे प्रभावकारी और सरलतम माध्यम है। हनुमान जी अखण्ड ब्रह्मचारी व महायोगी भी हैं इसलिए सबसे जरूरी है कि उनकी...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

श्रीराम भक्त हनुमान का पूजन करने से लगभग समस्त देवी-देवताओं का पूजन हो जाता है। कलयुग में हनुमान जी की पूजा अपने मनोरथों को पूर्ण करने का सबसे प्रभावकारी और सरलतम माध्यम है। हनुमान जी अखण्ड ब्रह्मचारी व महायोगी भी हैं इसलिए सबसे जरूरी है कि उनकी किसी भी तरह की उपासना में वस्त्र से लेकर विचारों तक पावनता, ब्रह्मचर्य व इंद्रिय संयम को अपनाएं।

PunjabKesari Ramayan Should women worship Hanuman ji or not

किसी भी देवी-देवता की पूजा का अधिकार महिलाओं और पुरूषों को एक समान होता है लेकिन हनुमान जी ऐसे देव हैं जिनकी पूजा का अधिकार महिलाओं और पुरूषों को एक समान नहीं है। हनुमान की पूजा आमतौर पर पुरुष करते हैं और महिलाएं मंदिर में प्रवेश तक नहीं करती क्योंकि हनुमान जी जीवन भर ब्रह्मचारी रहे।

PunjabKesari Ramayan Should women worship Hanuman ji or not

हनुमान जी सभी महिलाओं को मां समान मानते थे। उन्हें किसी भी स्त्री का अपने आगे झुकना भाता नहीं है क्योंकि वह स्वयं स्त्री जाती को नमन करते हैं। तो आईए जानें ऐसे कौन से काम हैं जो महिलाएं कर सकती हैं अथवा नहीं  

PunjabKesari Ramayan Should women worship Hanuman ji or not

महिलाएं हनुमान जी की पूजा में यह कार्य कर सकती हैं
दीप अर्पित कर सकती हैं।

गूगुल की धूनी रमा सकती हैं।

हनुमान चालीसा, संकट मोचन, हनुमानाष्टक, सुंदरकांड  आदि का पाठ कर सकती हैं।

हनुमान जी का भोग प्रसाद अपने हाथों से बनाकर अथवा बाजार से लाकर अर्पित कर सकती हैं।

PunjabKesari Ramayan Should women worship Hanuman ji or not

महिलाएं हनुमान जी की पूजा में यह कार्य नहीं कर सकती
लंबे अनुष्ठान नहीं कर सकती। इसके पीछे उनका राजस्वला होना और घरेलू उत्तरदाय़ित्व निभाना मुख्य कारण है।

रजस्वला होने पर हनुमान जी से संबंधित कोई भी कार्य न करें।

बजरंग बाण का पाठ नहीं करना चाहिए।

हनुमान जी को आसन नहीं देना चाहिए।

अर्घ्य समर्पित नहीं करना चाहिए।

पाद्यं अर्थात चरणपादुकाएं अर्पित नहीं करनी चाहिए।

आचमन नहीं कर सकती।

पंचामृत स्नान नहीं करा सकती।

वस्त्र युग्मं अर्थात कपड़ों का जोड़ा समर्पित नहीं कर सकती।

यज्ञोपवीतं अर्थात जनेऊ अर्पित नहीं कर सकती।

आभरणानि अर्थात दंडवत प्रणाम नहीं कर सकती।

PunjabKesari Ramayan Should women worship Hanuman ji or not
 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!