जानें, भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा के बारे में कुछ खास

Edited By ,Updated: 18 Jul, 2015 09:47 AM

article

शास्त्रों के अनुसार प्रत्येक दो वर्ष और आठ महीने के बाद अधिक मास आता है। जब वह अधिक मास स्नान यात्रा और रथ यात्रा के बीच में आता है तो भगवान जगन्नाथ, बलदेव जी और सुभद्रा देवी के विग्रहो को बदला जाता है। इस विशाल उत्सव को नवकलेवर कहा जाता है।

शास्त्रों के अनुसार प्रत्येक दो वर्ष और आठ महीने के बाद अधिक मास आता है। जब वह अधिक मास स्नान यात्रा और रथ यात्रा के बीच में आता है तो भगवान जगन्नाथ, बलदेव जी और सुभद्रा देवी के विग्रहो को बदला जाता है। इस विशाल उत्सव को नवकलेवर कहा जाता है।

परंपरा के अनुसार भगवान जगन्नाथ जी की प्रत्येक रथयात्रा के लिए नए रथ बनाए जाते हैं। सैंकड़ों वर्षों से प्रयोग किए जाने वाले औजारों और स्थानीय मजदूरों की सहायता से रथ-यात्रा से दो मास पूर्व अक्षय तृतीय के दिन यह शुभ कार्य आरम्भ होता है।

प्रत्येक विग्रह के रथ का एक नाम और विशेषता होती है। भगवान जगन्नाथ का रथ 45 फुट ऊंचा और वजन में लगभग 65 टन का होता है। उसमें 16 पहिए होते हैं। मकरध्वज नामक इस रथ के ऊपर गरुड़ की मूर्ति होती है और वह चार श्वेत रंग के लकड़ी के घोड़ों द्वारा खींचा जाता है। 

तालबद्ध नामक श्रीबलदेव के रथ के केंद्रीय पहिए होते हैं। उस रथ के ऊपर हनुमान जी की मूर्ति होती है। वह लकड़ी के चार काले घोड़ों द्वारा खींचा जाता है। पद्मध्वज या दर्पदलन नामक श्रीमती सुभद्रा के रथ के बारह पहिए होते हैं और वह लकड़ी के चार लाल घोड़ों द्वारा खींचा जाता है।

इनके निर्माण के लिए 400 घन मीटर - लगभग 600 वृक्ष - लकड़ी की आवश्यकता होती है। यह लकड़ी कुछ विशेष वृक्ष जैसे धौर, असन, फसि और सिमिली से ही ली जाती है और ये वृक्ष महानदी नामक नदी के तट पर ही पाए जाते हैं। 

पारंपारिक रूप से पुरी के राजा लकड़ी उपलब्ध कराते थे। मध्य उड़ीसा में महानदी नदी के तट पर विशाल वन भगवान जगन्नाथजी की सेवा में समर्पित थे और पुरी के राजा और अन्य जागीरदार उसके रक्षक थे। प्रतिवर्ष गजपति महाराज अपने लोगों को आवश्यक मात्रा में लकड़ी के लट्ठे लाने भेजते थे क्योंकि उस समय सड़के इतनी विकसित नहीं थीं, पुरी तक उन्हें लाने का एकमात्र मार्ग महानदी थी। 

रथयात्रा के एक वर्ष पूर्व वर्षा के दिनों में जब नदी पानी से भरी होती तो भारी-भरकम लट्ठों को उसमें तैराकर लाया जाता और वर्षों के पश्चात् कड़क धूप में उन्हें सुखाया जाता। इस प्रकार अगले वर्ष अप्रैल महीने तक वे रथ बनाने के लिए उपयुक्त हो जाते।

यहां तक कि 79वीं सदी के आरम्भ में जब अंग्रेज़ी शासकों ने पुरी के महाराज से सभी अधिकार छीन लिए तो भी भगवान जगन्नाथ के वनों पर उनका अधिकार बना रहा और पूर्व के ही समान वे प्रतिवर्ष लकड़ी की पूर्ति करते रहे। 1947 में स्वतन्त्रता के उपरान्त भारत सरकार ने इस उत्तरदायित्व को अपने ऊपर ले लिया।

रथ यात्रा के पश्चात् रथों को खोल दिया जाता है और यह लकड़ी भगवान जगन्नाथ जी की विशाल रसोई में भोग बनाने हेतु उपयोग की जाती है और लगभग नौ महीनों तक वह रसोई की आवश्यकताओं के लिए पर्याप्त रहती है।

(हिन्दी पत्रिका 'भगवद्दर्शन, जून 2003 से संग्रहित)

प्रस्तुति: श्री भक्ति विचार विष्णु जी महाराज 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!