अयोध्या : रामलला आज अस्थायी मंदिर में किए जाएंगे शिफ्ट

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 Mar, 2020 09:05 AM

ayodhya ram mandir

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में 25 मार्च को श्रीरामजन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला को अस्थायी मंदिर में शिफ्ट किया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

अयोध्या (वार्ता) : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में 25 मार्च को श्रीरामजन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला को अस्थायी मंदिर में शिफ्ट किया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्र ने बताया कि अयोध्या में भी करोना वायरस के चलते लॉक डाऊन की घोषणा करने के बाद श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला को उनके अस्थायी मंदिर में शिफ्ट करने हेतु पूजा-पाठ  चालू हो गया है। 

उन्होंने बताया कि आज सुबह 7 बजे से ही 15 वैदिक विद्वानों ने रामलला के गर्भगृह में पूजा-अनुष्ठान शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि इसके बाद 25 मार्च को रात 2 बजे रामलला को जगाया जाएगा और उनका पूजन-पाठ होगा। उन्होंने बताया कि रास्ते का शुद्धीकरण होने के बाद भोर में ब्रह्म मुहूर्त में रामलला को अपने नए मंदिर में विराजमान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नवरात्र के प्रथम दिन रामलला अपने नए मंदिर में नए आसन पर विराजमान होंगे। चांदी के सिंहासन पर भगवान राम अपने चारों भाईयों के साथ बाल स्वरूप दर्शन देंगे। यह सिंहासन अयोध्या के राजपरिवार द्वारा रामलला को भेंट किया गया है जिसकी लम्बाई पच्चीस इंच, चौड़ाई पन्द्रह इंच और ऊंचाई चौबीस इंच है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!