बाबू समझो इशारे, ये हैं धन और सफलता प्राप्ति के संकेत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Feb, 2018 09:32 AM

babu understand the gestures

कभी-कभी प्रकृति भी हमें मार्ग दिखाती है। हमारे दैनिक कर्म में भी कई बार ऐसी घटनाएं होती हैं जिन्हें शुभ या अशुभ माना जाता है। आइए समझते हैं कर्मगत इशारे :  क्या है शुभ? कपड़े पहनते या उतारते समय जेब से पैसे गिरें तो धन प्राप्ति का संकेत है।

कभी-कभी प्रकृति भी हमें मार्ग दिखाती है। हमारे दैनिक कर्म में भी कई बार ऐसी घटनाएं होती हैं जिन्हें शुभ या अशुभ माना जाता है। आइए समझते हैं कर्मगत इशारे : 


क्या है शुभ?
कपड़े पहनते या उतारते समय जेब से पैसे गिरें तो धन प्राप्ति का संकेत है।


यदि आप किसी कार्य से जा रहे हैं तो आपके सामने सुहागन स्त्री अथवा गाय आ जाए तो कार्य में सफलता मिलती है।


सोकर उठते ही कोई भिखारी भीख मांगने आ जाए तो समझें कि आपके द्वारा दिया गया उधार जल्द वापस मिलेगा।


आप किसी कार्य से जा रहे हों, तब आपके सामने कोई भी व्यक्ति गुड़ ले जाता हुआ दिखे तो आशा से अधिक लाभ होता है।


लड़की के लिए आप वर तलाश करने जा रहे हों और घर से निकलते समय चार कुंवारी लड़कियां बातचीत करती मिल जाएं तो शुभ योग है।


यदि शरीर पर चिडिय़ा गंदगी कर दे तो दरिद्रता दूर होती है।


क्या है अशुभ?
कुत्ते का रोना अथवा सियार के रोने से रिश्तेदार, पड़ोसी या मोहल्ले में कष्ट (मृत्यु) की संभावना रहती है।


कार्य पर जाते समय कोई दुष्ट प्रकृति वाला, व्यभिचारी अथवा अन्यायी, व्यभिचारिणी सामने आ जाए तो कार्य सफल नहीं होता।


घर में किसी देवता की मूर्ति अथवा चित्र टूट जाए तो मृत्यु या मृत्यु समान कष्ट हो सकता है। निवारण के लिए रामरक्षा स्रोत अथवा दुर्गा मां की आराधना करें।


यदि आपको आकाश में तारे टूटते दिखाई दें तो स्वास्थ्य खराब होने की सूचना है। इसी के साथ नौकरी में खतरा एवं आर्थिक तंगी आने लगती है।


कार्य पर जाते समय यदि बिल्ली रास्ता काट जाए तो कार्य असफल होने की आशंका रहती है। आप घर वापस आकर या थोड़ा विश्राम कर आगे जाएं।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!