Kundli Tv- बलराम जयंतती पर इस काम से आपका बच्चा रहेगा Healthy!!

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Sep, 2018 11:58 AM

balram jayanti special upay

शनिवार दिनांक 01.09.18 को भाद्रपद कृष्ण षष्ठी पर बलराम जयंती अर्थात बलदेव छठ का पर्व मनाया जाएगा। बलराम अर्थात (बलभद्र) को भगवान विष्णु के 8वें अवतार श्रीकृष्ण के बड़े भाई के रूप में जाना जाता है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
शनिवार दिनांक 01.09.18 को भाद्रपद कृष्ण षष्ठी पर बलराम जयंती अर्थात बलदेव छठ का पर्व मनाया जाएगा। बलराम अर्थात (बलभद्र) को भगवान विष्णु के 8वें अवतार श्रीकृष्ण के बड़े भाई के रूप में जाना जाता है। शास्त्रनुसार बलराम शेषनाग के अवतार के रूप में पूजे जाते हैं। जब कंस ने देवकी-वसुदेव के छ: पुत्रों को मार दिया, तब देवकी के गर्भ में बलराम पधारे। योगमाया ने उन्हें नन्द बाबा के यहां निवास कर रही श्री रोहिणी के गर्भ में पहुंचा दिया। इसलिए उनका एक नाम संकर्षण भी है। भगवान जगन्नाथ जी की त्रिमूर्ति में कृष्ण, सुभद्रा व बलराम तीनों साथ पूजे जाते हैं। बलराम जी का विवाह रेवती से हुआ था। यदुवंश के उपसंहार के बाद उन्होंने समुद्र तट पर आसन लगाकर अपनी लीला समाप्त की। बलदेव छठ पर हल व बैल की पूजा का विधान है। इस दिन हल से जुता अनाज व गाय के दूध व घी का सेवन वर्जित है। इस दिन वृक्ष पर लगे खाद्य पदार्थ खाने होते हैं। संतान को लंबी आयु मिलती है। शारीरिक दुर्बलता से मुक्ति मिलती है व बुद्धि बल में वृद्धि होती है।

PunjabKesari
स्पेशल पूजन विधि: घर की उत्तर दिशा में नीला कपड़ा बिछाएं। स्टील के लोटे में जल, इत्र, लौंग, तिल व बड़ी इलायची व सिक्के डालें तथा पीपल के पत्तों से ढक कर उस पर नारियल रखकर बलराम कलश स्थापित करें। तिल के तेल का दीप करें, सुगंधित धूप करें, सफ़ेद फूल चढ़ाएं, काजल चढ़ाएं, गुड़ तिल से बनी रेवड़ियों का भोग लगाएं। इस विशेष मंत्र को 108 बार जपें। इसके बाद फल व भोग किसी गरीब को बांट दें।


स्पेशल मंत्र: ब्रीं बलभद्राय नमः॥
स्पेशल मुहूर्त: शाम 17:00 से शाम 18:00 तक।

PunjabKesari
उपाय चमत्कार: 
गुड हेल्थ के लिए: बलराम कलश पर नारियल तेल का दीपक करें।
 
गुडलक के लिए: बलराम कलश पर काली मिर्च के 6 दाने चढ़ाएं।

विवाद टालने के लिए: बलराम कलश पर बरगद के पत्ते चढ़ाएं। 

नुकसान से बचने के लिए: बलराम कलश पर 6 लौंग चढ़ाएं।

प्रोफेशनल सक्सेस के लिए: बलराम कलश पर 11 सिक्के चढ़ाएं। 

एजुकेशन में सक्सेस के लिए: बलराम कलश पर चढ़ा तेज पत्ता टेक्स्टबुक में रखें। 

बिज़नेस में सफलता के लिए: बलराम कलश पर बादाम चढ़ाकर गल्ले में रखें।
 
पारिवारिक खुशहाली के लिए: बलराम कलश पर लोहबान से धूप करें।

लव लाइफ मे सक्सेस के लिए: कृष्ण मंदिर में 5 काले द्राक्ष चढ़ाएं। 

मैरिड लाइफ में सक्सेस के लिए: शाम के समय घर के केंद्र में नारियल तेल का षडमुखी दीपक करें।
PunjabKesari

अचूक टोटके
शारीरिक बल में वृद्धि के लिए: बलराम कलश पर चड़े सरसों के तेल से मालिश करें।

संतान की लंबी आयु के लिए: संतान के नाम पर कृष्ण मंदिर में गुड़-चना चढ़ाकर गरीब बच्चों में बांटें।

बुद्धिबल में वृद्धि: ॐ नम्रभूषणायै नमः मंत्र बोलते हुए नारियल पर 7 बार काला धागा लपेटकर जल प्रवाह करें।

PunjabKesari
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com
Kundli Tv- Wow- इस उपाय से होगा कालसर्प दोष का ख़ात्मा! (देखें Video)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!