Basant Panchami: आज है हर काम के लिए अबूझ मुहूर्त, आप भी उठाएं लाभ

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 14 Feb, 2024 07:35 AM

basant panchami

वसंत का दिन विवाह की दृष्टि से बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन कई सामाजिक संस्थाएं सामूहिक विवाहों का आयोजन भी कर रही हैं। पंचांग के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन वसंत पंचमी आती है,

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Basant Panchami 2024: वसंत का दिन विवाह की दृष्टि से बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन कई सामाजिक संस्थाएं सामूहिक विवाहों का आयोजन भी कर रही हैं। पंचांग के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन वसंत पंचमी आती है, जो आज यानी 14 फरवरी को पड़ रही है। यह दिन वसंत के आगमन का प्रथम दिवस है। पुरानी कहावत है- ‘आया वसंत जाड़ा उड़ंत’। ऐसे में यह दिन ऋतु परिवर्तन का परिचायक भी है।

Basant Panchami: 32 साल बाद बसंत पंचमी पर बन रहे 8 दुर्लभ संयोग, इन राशियों का चमकेगा किस्मत का सितारा 

Basant Panchami: पढ़ाई से लेकर करियर तक में पाएं चमत्कारी लाभ

आज का पंचांग- 14 फरवरी, 2024

आज का राशिफल 14 फरवरी, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (14th February): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 14 फरवरी- जरा सी दिल में दे जगह तू, जरा सा अपना ले बना...

Vasant Panchami: आज मनाया जाएगा प्रकृति व सरस्वती वंदना का उत्सव ‘वसंत पंचमी’

Basant Panchami: बसंत पंचमी से जुड़ी हैं ये कथाएं...

PunjabKesari basant panchami

Basant Panchami shubh muhurat: शुभ मुहूर्त
Saraswati Puja 2024 auspicious time सरस्वती पूजा 2024 शुभ मुहूर्त
माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि प्रारंभ- 13 फरवरी 2024 को दोपहर 3 बजकर 41 मिनट से
माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि समापन- 14 फरवरी 2024 को दोपहर 12 बजकर 9 मिनट पर
सरस्वती पूजा तिथि- 14 फरवरी 2024
सरस्वती पूजा के लिए शुभ मुहूर्त-  14 फरवरी 2024 को सुबह 7 बजकर 1 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक

Happy Basant Panchami: यह सब कर सकते हैं
वसंत पंचमी पर सगाई या विवाह कर सकते हैं।
नया कारोबार आरम्भ कर सकते हैं।
गृह प्रवेश, मकान की नींव डाल सकते हैं।
नया वाहन, बर्तन, सोना, घर, नए वस्त्र, आभूषण, वाद्य यंत्र, म्यूजिक सिस्टम आदि खरीदने के लिए वसंत पंचमी का दिन शुभ है।
किसी नए कोर्स में एडमिशन, विदेश जाने के लिए आवेदन या संबंधित परीक्षा।
लांग टर्म इन्वेस्टमेंट यानी लम्बे समय के लिए निवेश, बीमा पॉलिसी, बैंक खाता आदि।
इस दिन शिक्षा या संगीत से संबंधित कोई भी नवीन कार्य आरंभ किया जा सकता है।

PunjabKesari Basant Panchami

Basant Panchami Significance इसलिए खास है वसंत पंचमी
वसंत पंचमी का दिन माता-पिता अपने बच्चों की शिक्षा-दीक्षा की शुरुआत के लिए भी शुभ मानते हैं। इस दिन बच्चे की जिह्वा पर शहद से ‘अ’ बनाना चाहिए। इससे आपका बच्चा ज्ञानवान होता है व शिक्षा जल्दी ग्रहण करने लगता है। बच्चों को उच्चारण सिखाने के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ माना जाता है। 6 माह पूरे कर चुके बच्चों को अन्न का पहला निवाला भी इसी दिन खिलाया जाता है। चूंकि वसंत ऋतु प्रेम की रुत मानी जाती है और कामदेव अपने बाण इस ऋतु में चलाते हैं, इस लिहाज से अपने परिवार के विस्तार के लिए भी यह ऋतु बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसीलिए वसंत पंचमी को परिणय सूत्र में बंधने के लिए भी बहुत सौभाग्यशाली माना जाता है व बहुत से युगल इस दिन अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत करते हैं।

गृह प्रवेश से लेकर नए कार्यों की शुरूआत के लिए भी इस दिन को शुभ माना जाता है। इस दिन कई लोग पीले वस्त्र धारण कर पतंगबाजी भी करते हैं जिसे शुभ माना जाता है।

पैन, कॉपी, किताबों की भी पूजा
वसंत पंचमी के दिन पैन, कॉपी, किताबों की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से देवी सरस्वती वरदान प्रदान करती हैं।

भारत देश के सरस्वती, विष्णु और शिव मंदिरों में इस त्यौहार का उत्साह सर्वाधिक होता है। अधिकांश स्थानों पर मेले आयोजित किए जाते हैं, जो मुख्यत: संबंधित देवी-देवता को ही समर्पित होते हैं।

PunjabKesari basant panchami

Basant Panchami puja यूं करें वसंत पंचमी पूजा
वसंत पंचमी का पर्व भगवान विष्णु व सरस्वती जी की आराधना का पावन दिवस है। प्रात: काल स्नान के बाद पीले वस्त्र पहन कर धूप, दीप, नैवेद्य व लाल रोली से दोनों की पूजा-अर्चना की जानी चाहिए परंतु इससे पूर्व गणेश जी का पूजन अवश्य होना चाहिए। पीले व मीठे चावलों का भोग लगाना चाहिए।

वाणी, शिक्षा एवं अन्य कलाओं की अधिष्ठात्री देवी मां की आराधना छात्रों को अवश्य करनी चाहिए। इस दिन सरस्वती सिद्ध करके मंत्र साधना में सिद्धि प्राप्त करनी चाहिए। कंठ में सरस्वती को स्थापित किया जाता है।

स्वर, संगीत, ललित कलाओं, गायन, वादन, लेखन यदि इस दिन आरंभ किया जाए तो जीवन में सफलता अवश्य मिलती है। निम्न मंत्र कमजोर विद्यार्थी या उनके अभिभावक भी मां सरस्वती के चित्र को सम्मुख रख के 5 या 11 माला से कर सकते हैं :
ॐ ऐं सरस्वत्यै नम:
वाक सिद्धि हेतु इस मंत्र का जाप करें :
ॐ हृीं ऐं हृीं ओम् सरस्वत्यै नम:
आत्म ज्ञान प्राप्ति के लिए मंत्र :
ॐ ऐं वाग्देव्यै विझहे धीमहि। तन्नो देवी प्रचोदयात्!
रोजगार प्राप्ति व प्रमोशन के लिए मंत्र :
ॐ वद वद वाग्वादिनी स्वाहा ! 

PunjabKesari basant panchami

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!