आए दिन आपके भी खो जाते हैं गहनें तो हो जाएं सावधान!

Edited By Jyoti,Updated: 20 Apr, 2019 06:13 PM

be aware if your jewellery often get lost

हमारे धर्म यानि हिंदू धर्म में किसी भी चीज़ का खोना या गुमना अशुभ होता है लेकिन अगर बात गहनों की हो तो इसे तो केवल अशुभ नहीं बल्कि बुरी घटना होने का संकेत माना जाता है। जी हां, ज्योतिष के मुताबिक सोने के किसी आभूषण का खोने का मतलब होता है

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हमारे धर्म यानि हिंदू धर्म में किसी भी चीज़ का खोना या गुमना अशुभ होता है लेकिन अगर बात गहनों की हो तो इसे तो केवल अशुभ नहीं बल्कि बुरी घटना होने का संकेत माना जाता है। जी हां, ज्योतिष के मुताबिक सोने के किसी आभूषण का खोने का मतलब होता है आर्थिक तंगी से जूझना। इसके अलावा ये भी कहा जाता ऐसा होने पर अशुभ प्रभावों का भी सामना करना पड़ता है। इसके होने से गुरू के रूठ जाने के आसार अधिक हो जाते हैं, जिस कारण पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ता है।

साथ ही ये भी सोने के आभूषण गुम जाने पर दांपत्य सुख में कमी आती है। इसके विपरीत अगर किसी को कहीं से सोना मिलता है तो और वह जब तक घर में रखा होता है। तब तक उस घर के परिवार का कोई न कोई सदस्य बीमार रहता है या फिर इन हालातों में घर में हमेशा कलह-कलेश बना रहता है।
PunjabKesari, सोने के आभूषण, Gold Jewellery
इसलिए कहा जाता है कि अगर किसी को सोना मिले तो उसे बेचकर उसका कुछ भाग दान कर देना चाहिए, इससे उसका अशुभ प्रभाव खत्म हो जाता है।

किसी महिला या बच्चे से सोना खो जाए तो ये अशुभ संकेत माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा होने पर घर में कलह होता है और दांपत्य जीवन में कड़वाहट आती है।

यहां जानें शरीर पर पहनने वाले किस आभूषण के खोने से क्या क्या नुकसान होने की आशंका होती है-

नाक पर पहनने वाली नथ या नथनी के खो जाने का अर्थ है कि भविष्य में आपकी बदनामी अथवा अपमान होने की आशंका है।
PunjabKesari, नथनी, नथ
सिर का कोई गहना खो जाए जैसे मांगटीका आदि तो जान लें कि आने वाले समय में आपको कई तरह की टेंशन-परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कानों की बालियां या झुमके आदि का गुमना अर्थात आपको कोई बुरा या दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।

गले का हार गुम हो जाने से वैभव में कमी आती है।

बाजू बंद के गुमने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

कंगन का खोने से मान-सम्मान व प्रतिष्ठा में कमी आती है।
PunjabKesari, कंगन, Kangan
हाथ अंगूठी का गुम जाना सेहत संबंधित आने वाली परेशानियों की तरफ़ इशारा करता है।

दाएं पैर की पायल को खोने से सामाज में बदनामी सहनी पड़ सकती है। तो वहीं बाएं पैर की पायल गुमने से ऐक्सीडेंट अथवा महाविपदा के अधिक आसार होते हैं।
PunjabKesari, Anklet, पायल

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!