Kundli Tv- बिस्तर छोड़ने से पहले मानें ज्योतिष की ये बात

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Jun, 2018 01:16 PM

नींद के आगोश में ले जाने वाले बिस्तर पर भी ग्रहों का प्रभाव होता है। जो उस पर आराम कर रहे व्यक्ति पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से पड़ता है। जो लोग सुबह उठकर अपने बिस्तर को अस्त-व्यस्त छोड़ देते हैं, उन पर राहु का अशुभ प्रभाव हमेशा बना रहता है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

PunjabKesari

नींद के आगोश में ले जाने वाले बिस्तर पर भी ग्रहों का प्रभाव होता है। जो उस पर आराम कर रहे व्यक्ति पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से पड़ता है। जो लोग सुबह उठकर अपने बिस्तर को अस्त-व्यस्त छोड़ देते हैं, उन पर राहु का अशुभ प्रभाव हमेशा बना रहता है। वे चाह कर भी जीवन में मनचाहा मुकाम हासिल नहीं कर पाते। धन और सेहत से जुड़ी परेशानियां भी बनी रहती हैं।

PunjabKesari


पाश्चात्य संस्कृति की देन है, सुबह उठकर सबसे पहले बिस्तर पर बैठे-बैठे बेड टी पीना। जिसका चलन आजकल काफी बढ़ गया है। धार्मिक ग्रंथों और आयुर्वेद में इस आदत की कड़े शब्दों में निंदा की गई है। इससे शरीर कभी स्वस्थ नहीं रह पाता।

PunjabKesari
शास्त्रों के अनुसार व्यक्ति को ब्रह्म मुहूर्त यानी सूर्य उगने से पहले ही बिस्तर छोड़ देना चाहिए। जो व्यक्ति सुबह देर तक सोता है, उसकी बुद्धि कम होती है और दुर्भाग्य बढ़ता है। नेगेटिविटी से बचने के लिए सुबह उठकर अपना चेहरा भी न देखें।
PunjabKesari

पलंग के निर्माण में एक ही तरह की लकड़ी का इस्तेमाल शुभ माना जाता है। पलंग  अगर गोलाकार है तो नींद उचटने की शिकायत बनी रहती है, आयताकार है तो उस पर नींद अच्छी आती है तथा बुरे स्वप्न नहीं आते।
PunjabKesari
बिस्तर पर बिछाई जाने वाली चादर का भी नींद एवं स्वास्थ्य से संबंध होता है। एकरंगी चादर बिस्तर के लिए आदर्श मानी जाती है। सफेद चादर अच्छी नींद प्रदान करती है। काली एवं पीली चादर दु:स्वप्नों से बचाकर रखती है। लाल चादर मन में प्रेम की उमंगों को जगाती है एवं रक्त विकारों से दूर रखती है। फटी चादर पारिवारिक सुख चैन को छीनने वाली होती है। इसी प्रकार फटा गद्दा जीवन रेखा को काटने वाला होता है। फटा हुआ तकिया किस्मत को प्रभावित करता है। बिस्तर के नीचे कोई कागज, औषधि या अन्य वस्तुओं को प्राय: रखने की आदत होती है। ऐसा करने से उस पर सोने वाली महिलाओं की यौनेच्छा में कमी आती है।

कहीं आप भी तो नहीं लेती अपने पति का नाम (देखें Video)

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!