ब्रह्म मुहूर्त में उठने के इन फायदों के बारे में नहीं जानतें होंगे आप

Edited By Lata,Updated: 23 Apr, 2019 03:08 PM

benefits of early morning getup

पुराने समय में अक्सर लोग ब्रह्म मुहूर्त यानि सुबह जल्दी उठ जाते थे। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि सबुह जल्दी उठने पर बहुत से फायदे होते हैं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
पुराने समय में अक्सर लोग ब्रह्म मुहूर्त यानि सुबह जल्दी उठ जाते थे। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि सबुह जल्दी उठने पर बहुत से फायदे होते हैं। सबसे पहले तो हम ब्रह्म मुहूर्त के इन शब्दों के बारे में जानते हैं। ब्रह्म मुहूर्त यानि पहला ब्रह्म और दूसरा मुहूर्त। वैदिक शास्त्रों में मुहूर्त का अर्थ समय बताया गया है। वहीं ब्रह्म शब्द के अनेक अर्थ बताए गए हैं। शास्त्रों में ब्रह्म का अर्थ- भगवान ब्रह्मा आदि के बारे में बताया गया है लेकिन यहां ब्रह्म का अर्थ भगवान है और ब्रह्म मुहूर्त यानि भगवान का समय।
PunjabKesari, kundli tv
इसके बारे में बड़े-बुजुर्गों का कहना है कि इस समय उठने पर व्यक्ति शारीरिक व मानसिक दोनों तरह के लाभ मिलते हैं। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि ब्रह्म मुहूर्त में जागकर परमात्मा का ध्यान करना आध्यात्मिक शक्ति को बढ़ता है। तो चलिए जानतें हैं कि सदियों से ही इस परंपरा को इतना महत्व क्यों दिया जा रहा है और इसके क्या-क्या लाभ हैं। 
PunjabKesari, kundli tv
वैज्ञानिक दृष्टि से अगर देखा जाए तो ब्रह्म मुहूर्त में जागने का पहला लाभ ये है कि इस समय वातावरण में ऑक्सीजन बहुत शुद्ध होता है और ये शुद्ध हवा हमारे फेफड़ों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। जब फेफड़ा अच्छा होता है तो हमारा मानसिक संतुलन अच्छा रहता है और इसके साथ ही मन शांत होता है। 

रात में नहीं आती नींद तो अपनाएं VASTU का ये TIP (VIDEO)

वहीं दूसरी ओर धार्मिक मान्यता के अनुसार इस समय देवता और पितर हमारे घरों में आते हैं। जिससे हमारे घर की उन्नति होती है। साथ ही गीता जो कि हमारा धार्मिक ग्रंथ है उसमें यह बताया गया है कि ब्रह्म मुहूर्त में उठने वाला व्यक्ति आध्यात्मिक और हमेशा खुश रहेगा। 
PunjabKesari, kundli tv
वहीं इस समय देव-पूजा करने से धन की देवी लक्ष्मी खुश होती हैं जिससे घर में धन-वैभव की संपन्नता आती है। इसके अलावा जो व्यक्ति ब्रह्म मुहूर्त में जागता है, उसे तनाव, मधुमेह, डिप्रेशन और थकावट इन सब बीमारियों से दूर रहता है। कहते हैं कि जो मनुष्य ब्रह्म मुहूर्त में उठता है, वह अन्य की तुलना में ज्यादा बुद्धिमान और ताजगी भरा रहता है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!