Vastu: मोर पंख के इस्तेमाल से सौभाग्य की होती है प्राप्ति!

Edited By Jyoti,Updated: 23 Jun, 2021 01:27 PM

benefits of peacock feather

वास्तु शास्त्र में कई ऐसी चीज़ों का वर्णन किया गया है, जिन्हें घर में रखने से वहां रहने वाले लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको एक ऐसी चीज़ें के बारे में बताने जा रहे हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
वास्तु शास्त्र में कई ऐसी चीज़ों का वर्णन किया गया है, जिन्हें घर में रखने से वहां रहने वाले लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको एक ऐसी चीज़ें के बारे में बताने जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं मोरपंख की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मोर पंख को श्री कृष्ण के श्रृगांर की वस्तु माना जाता है। परंतु बहुत कम लोग जानते हैं वास्तु शास्त्र में इसकी अधिक महत्वता बताई गई है। ज्योतिष, वास्तु, धर्म, पुराण और संस्कृति में कहा गया है कि इसे घर मेें रखने से जीवन में होने वाला अमंगलट टल जाता है। इसके अलावा मोर पंख की क्या विशेषताएं हैं, आइए जानते हैं यहां- 

कहा जाता है पूरे विश्व भर में मोर अपनी सुंदरता के लिए जाता है। तो वहीं सनातन धर्म के कई ग्रंथों व शास्त्रों के अनुसार कई देवी-देवता को भी ये अत्यंत प्रिय है। देवी सरस्वती, भगवान श्री कृष्ण, देवी लक्ष्मी, इंद्र देव, कार्तिकेय, श्री गणेश आदि सभी मोर पंख का किसी न किसी रूप में प्रयोग करते हैं। पौराणिक काल की मान्यताओं की मानें तो महर्षियों द्वारा मोरपंख की कलम बनाकर इसे प्राचीन समय में कई बड़े-बड़े ग्रंथों की रचना की गई है। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर एक ऐसा पक्षी माना जाता है, जो किसी भी स्थान से बुरी शक्तियों के प्रभाव को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा को उत्पन्न करन में सहायक होता है। यही कारण है कि वास्तु शास्त्री द्वारा इसे घर आदि में लगाए जाने की हिदायत दी जाती है।

माना जाता है मोर पंख की सबसे अधिक महत्वता अगर कही हैं तो वो है भारत देश, यहां शास्त्रों के अनुसार मोर को नाकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में सबसे अधिक शक्तिशाली व प्रभावशाली माना जाता है। 

बता दें 20वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में पश्चिमी देशों के लोग इसे दुर्भाग्य का सूचक मानते थे, हालांकि इसकी शुभता का अनुभव होने के बाद इसे इन लोगों द्वारा भी शुभ चिन्ह के रूप में स्वीकार कर लिया गया। 

ग्रीक में प्रचिलत पौराणिक कथाओं की मानें तो यहां मोर को 'हेरा' से जोड़ा जाता है। ऐसा माना जाता है कि आर्गस, जिसकी सौ आंखे थीं उसके द्वारा हेरा ने मोर की रचना की थी। ऐसा कहा जाता है इसी कारण ग्रीक लोग मोर के पंखों की स्वर्ग और सितारों की निगाहों के साथ जोड़ते हैं। 

हिंदू धर्म के मोर पंख को धन की देवी लक्ष्मी और देवी सरस्वती के साथ जोड़कर देखा जाता है। मोर के पंखों का प्रयोग लक्ष्मी जी से सौभाग्य आदि जैसी विशेषताओं को हासिल करने के लिए किया जाता है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!