कछुआ नहीं है ये, बंद किस्मत के ताले की चाबी है आज ही ले आएं घर

Edited By Jyoti,Updated: 05 Dec, 2019 12:59 PM

benefits of tortoise according to vastu and hindu shastra in hindi

हिंदू धर्म से जुड़े लोगों को इस बात की जानकारी अच्छे से होगी कि श्री हरि यानि भगवान विष्णु ने के कुल 24 अवतार धारण किए थे। जिसमें से 1 है कच्छप अवतार।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हिंदू धर्म से जुड़े लोगों को इस बात की जानकारी अच्छे से होगी कि श्री हरि यानि भगवान विष्णु ने के कुल 24 अवतार धारण किए थे। जिसमें से 1 है कच्छप अवतार। पौराणिक कथाओं के अनुसार नारायण के कूर्म अवतार को ही 'कच्छप अवतार' (कछुआ के रूप में अवतार) कहा जाता है। धार्मिक ग्रंथों में किए वर्णन के मुताबिक कूर्म अवतार में भगवान विष्णु ने क्षीरसागर के समुद्रमंथन के समय मंदार पर्वत को अपने कवच पर संभाला था। इस प्रकार भगवान विष्णु, मंदर पर्वत और वासुकि नामक सर्प की सहायता से देवों एंव असुरों ने समुद्र मंथन करके चौदह रत्नोंकी प्राप्ति की। बता दें शास्त्रों में बताया गया है इसी समय भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप भी धारण किया था।

उपरोक्त बताई गई जानकारी को आप से सांझा करने का हमारा उद्देश्य है हिंदू धर्म में कछुआ के महत्व से अवगत करवाना। जी हां, क्योंकि श्री हरि में प्राचीन समय में कछुआ रूप धारण किया था, इसीलिए कच्छुए को पूजनीय माना जाता है। इसके अलावा वास्तु शास्त्र में भी कच्छुए को नेगेटिव एनर्जी को दूर करने वाला 1 विशेष यंत्र माना जाता है।
PunjabKesari, श्री हरि, भगवान विष्णु, कूर्म अवतार, Kurma Avatar, Lord Vishnu
आज हम आपके लिए लाएं इसी से जुड़ी खास बातें जिसके द्वारा आप जान पाएंगे कि वास्तु के साथ-साथ इसका हिंदू धर्म में अधिक महत्व है।

एक तरफ़ जहां धार्मिक रूप से कछुआ सौभाग्यशाली माना जाता है, इसकी पूजा तक की जाती है। तो वहीं वास्तु शास्त्र में कछुआ के कई गुणों की व्याख्या की गई हैं, जो व्यक्ति को हर तरह से फायदा देते हैं। यही कारण है कि बहुत से लोगों को कछुआ पालने की इच्छा होती है। प्राचीन समय में राजाओं-महाराजाओं द्वारा इस घर में पाला जाता था। जिससे उन्हें अनेकों लाभ प्राप्त होते हैं। परंतु आज के समय में इसे सरकार द्वारा बैन कर दिया है। जिस कारण इसे घर में नही पाला जा सकता है।

परंतु अगर आपके मन में इसी पालने जिज्ञासा है तो आपको बता दें आपकी ये इच्छा पूरी हो सकती है। ठहरिए ठहरिए इससे पहले कि आप कुछ सोचने लगे बता दें आप अपनी इस मनोकामना को वास्तु शास्त्र की मदद से पूरा कर सकता है। जी हां, वास्तु शास्त्र में उल्लेख के अनुसार घर में धातु का कछुआ लाने से भी वही शुभ फल प्राप्त होते हैं जो जीवित कछुआ को लाने से होते हैं। तो अगर अपने जीवन की परेशानियों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आगे जाने इसे घर में लाने के अनेकों लाभ-
PunjabKesari, Tortoise, Vastu tips for tortoise, effects of keeping tortoise at home, crystal tortoise with plate benefits, live tortoise vastu, where to keep turtle in house, Vastu basic facts, vastu directions, Vastu tips in hindi, Benefits of tortoise, vastu dosh, Home Vastu, Vastu tips, Facts of Vastu
वास्तु के अनुसार धातु के कछुआ को घर में रखने के लाभ:
वास्तु विद्वानों के अनुसार कछुआ को घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इसलिए कछुआ का चित्र व धातु का कछुआ हमेशा उत्तर दिशा की तरफ लगाएं। मान्यता है ऐसा करने से धन लाभ होता है साथ ही शत्रुओं का नाश होता है।

धातु के कच्छुए को रखने से घर के सदस्यों की उम्र लंबी होती है साथ ही साथ सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। बता दें इसे ऑफिस रखने से भी लाभ प्राप्त होता है।

घर-दुकान के मुख्याद्वार पर कछुए का चित्र लगाने से व्यापार में धन लाभ की प्राप्ति, सफलता मिलती है तथा घर से कलह-क्लेश एवं नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं।

जिसकी कछुए की पीठ पर बच्चे भी हों, उसे संतान प्राप्ति के लिए खास माना जाता है। तो जिस दंपत्ति को संतान प्राप्ति न हो रही हो तो उन्हें अपने घर में ये रखना चाहिए।
PunjabKesari, Tortoise, Vastu tips for tortoise, effects of keeping tortoise at home, crystal tortoise with plate benefits, live tortoise vastu, where to keep turtle in house, Vastu basic facts, vastu directions, Vastu tips in hindi, Benefits of tortoise, vastu dosh, Home Vastu, Vastu tips, Facts of Vastu
कछुआ धन प्राप्ति का भी सूचक माना गया है,। जिस व्यक्ति को धन संबंधी परेशानी हो तो उसे क्रिस्टल वाला कछुआ लाना चाहिए।

नौकरी में तरक्की पाने के लिए या आए दिन परीक्षा की तैयारी करते रहते हैं तो अपने घर में पीतल का बना कछुआ लाएं।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!