जानें,  लैपटॉप व कंप्यूटर रखने के लिए कौन-सी दिशा है लाभदायक?

Edited By Jyoti,Updated: 24 Apr, 2022 11:49 AM

best direction for computer table

वर्तमान समय की बात करें तो आज हर कोई लग्जरी व आरामदायक जीवन व्यतीत करना चाहता है। इसलिए लोग अपने घर में ऐसे कई उपकरण रखने

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

वर्तमान समय की बात करें तो आज हर कोई लग्जरी व आरामदायक जीवन व्यतीत करना चाहता है। इसलिए लोग अपने घर में ऐसे कई उपकरण रखने लगे हैं, जो उन्हें उनकी जिंदगी के हर छोटे-बड़े काम में मदद कर सके। इन्हीं में से सबसे उपयोगी माना जाता है कंप्यूटर को। आज के समय लगभग हर इंसान के पास कंप्यूटर है ही, जिनके पास नहीं उन्होंने भी कभी न कभी इसका इस्तेमाल ज़रूर किया होगा। तो वहीं कुछ लोगों के घरों में इसे देखा जाता है, चूंकि वर्तमान समय में कंप्यूटर के माध्यम से हर काम होता है इसलिए इसे सही जगह पर रखना अति आवश्यक माना जाता है। वास्तु के अनुसार अगर इसे सही जगह पर न रखा जाए तो बुरा प्रभाव पड़ता है। क्योंकि वास्तु के अनुसार घर आदि में रखी हर चीज़ का अच्छा-बुरा अपना असर होता है। तो आइए जानते हैं कंप्यूटर से जुड़ी खास बातें-

PunjabKesari,  Vastu computer direction, computer room vastu, computer facing vastu

आज के समय में ऑफिस का सारा काम कंप्यूटर पर ही होता है। तो इसके लिए जरूरी है कंप्यूटर की दिशा और स्थिति सही होनी चाहिए। अगर आप घर में कंप्यूटर या लैपटॉप रखकर काम करते हैं तो बता दें इसे दक्षिण और पश्चिम दिशा क्षेत्र में होना चाहिए। कंप्यूटर चाहे बच्चों के लिए लगा हो या या बड़ों के लिए। ये दिशा क्षेत्र बच्चों को कंप्यूटर द्वारा पढ़ाई में लाभदायक मानी जाती है। यहां पर किया हुआ कार्य बच्चों में ध्यान की प्रवृत्ति को बढ़ाता है। देखा जाए तो कंप्यूटर स्मार्ट फ़ोन तो आजकल हर किसी के घर में देखने को मिलता है। शायद ही कोई ऐसा घर होगा जहां कंप्यूटर या स्मार्ट फ़ोन न हो। कंप्यूटर हर काम में मनुष्य की मदद करता है। इतना ही नहीं बल्कि आधुनिक समय में तो यह तक माना जाने लगा है कि जो काम 50 आदमी मिलकर करते हैं, वो काम अकेला कंप्यूटर बड़ी आसानी से कर देता है। इसलिए लोग हर तरह के काम में टेक्नोलॉजी की मदद लेने लगते हैं।

मगर क्या आपको पता है कि घर-आफ़िस में रखे कंप्यूटर में भी दोष हो सकता है। जी हां, अगर आप कंप्यूटर को सही दिशा में रहीं रखते तो आपके करियर में अड़चनें आनी शुरू हो जाती हैं।

तो ऐसे में आपको बता दें अगर आपका कंप्यूटर उत्तर दिशा में रखा हुआ है तो ये करियर के लिहाज से अच्छा होगा। यहां कार्य करने से बड़ों में काम के प्रति रुझान और एकाग्रता बढ़ती है। जो लोग अपने करियर में या इस दिशा को लेकर किसी तरह के भ्रम में रहते हैं या अपने करियर को लेकर कोई फैसला नहीं ले पाते हैं, उनके लिए भी यह स्थान लाभदायक होता है।

PunjabKesari,  Vastu computer direction, computer room vastu, computer facing vastu

यदि लोग यहां अपना डेस्कटॉप, कंप्यूटर रखकर काम करते हैं, तो ये उनकी सोच में सकारात्मक परिवर्तन लाता है।  यहां टीवी का न होना अच्छा है और कोई म्यूजिक सिस्टम भी नहीं रखा है, तो और भी अच्छा माना जाता है। यहां उत्तर की ओर पूर्व से पूर्व तक की तरंगें सुचारू रूप से कार्य करती है। इसके अलावा इस बात का अवश्य ध्यान दें कि घर में या कार्यलय के इस कोने में पूरी तरह साफ-सफाई हो।  जो लोग कंप्यूटर पर धार्मिक या अन्य इसी तरह के कार्य करते हैं, उनके लिए दक्षिण दिशा सही मानी जाती है।

इन सब के अतिरिक्त ये भी ध्यान रखें कि घर-ऑफ़िस में कंप्यूटर पूर्व पश्चिम दिशा में कभी न रखें। ऐसे में  काम में समस्याएं आने के आसार अधिक हो जाते हैं। ये भी कहा जाता है इस दिशा में बैठकर काम करने से कंप्यूटर जल्दी खराब होने लगता है तथा अन्य कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

PunjabKesari,  Vastu computer direction, computer room vastu, computer facing vastu

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!