सावधान ! कर्ज कहीं बन न जाए आपका मर्ज

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Mar, 2019 02:38 PM

beware before taking loan

कर्ज के लेन-देन में वार का भी विशेष महत्व होता है। यदि व्यक्ति को किसी कारणवश कर्ज लेना पड़े तो वार देखकर लेना हितकर रहेगा। सोमवार की अधिष्ठाता देवी पार्वती मानी गई हैं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)


कर्ज के लेन-देन में वार का भी विशेष महत्व होता है। यदि व्यक्ति को किसी कारणवश कर्ज लेना पड़े तो वार देखकर लेना हितकर रहेगा।

PunjabKesariसोमवार की अधिष्ठाता देवी पार्वती मानी गई हैं। यह चर संज्ञक और शुभवार है। इस वार को किसी भी प्रकार का कर्ज लेन-देन में हानि नहीं होती।

मंगलवार के देवता कार्तिकेय हैं। यह उग्र एवं क्रूर वार है। इस वार कर्ज लेना शास्त्रों में निषेध बताया गया है। इस दिन कर्ज लेने की बजाय पुराना कर्ज हो तो चुका देना चाहिए।

मोदी पर 2019 की सबसे सटीक भविष्यवाणी !

PunjabKesariबुधवार के देवता विष्णु माने जाते हैं। ज्योतिष की भाषा में इस वार को नपुंसक वार माना जाता है। वैदिक दृष्टि से यह गणेश जी का वार है इस दिन कर्ज देने से बचना चाहिए।

बृहस्पतिवार के देवता ब्रह्मा हैं। गुरुवार को किसी को भी कर्ज नहीं देना चाहिए लेकिन इस दिन कर्ज लेने से कर्ज जल्दी उतरता है।

PunjabKesari

शुक्रवार के देवता इंद्र माने गए हैं। यह सौम्यवार है। कर्ज लेने-देने दोनों दृष्टि से अच्छा वार है।

शनिवार के देवता काल माने जाते हैं। हालांकि स्थिर कार्य करने के लिए यह ठीक है परंतु कर्ज लेन-देन के लिए ठीक नहीं है। इस दिन कर्ज लेने से विलंब से चुकता है।

PunjabKesariरविवार के देवता शिव हैं। रविवार को भी न तो कर्ज दें और न ही कर्ज लें। 

कैसे हो कर्ज मुक्ति 

PunjabKesari
हर बुधवार को श्रीगणेश मंदिर में श्री विग्रह की 11 परिक्रमा करें।

PunjabKesariकर्ज से छुटकारा नहीं मिल पा रहा हो तो प्रत्येक बुधवार को गणेश जी के सम्मुख तीन बार ‘ऋणहर्ता गणेश स्रोत’ का पाठ करें और यथाशक्ति पूजन करें।

हर बुधवार गाय को हरी घास खिलाएं। 

ऐसे होंठ वाले होतें हैं CHARACTERLESS

PunjabKesari

 


      

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!