पढ़ें, भौम प्रदोष व्रत कथा

Edited By Lata,Updated: 26 Jan, 2021 12:56 PM

bhaum pradosh vrat

जैसे कि सभी जानते ही हैं कि हर माह में प्रदोष व्रत आते हैं और ये महीने में 2 बार रखे जाते हैं।

जैसे कि सभी जानते ही हैं कि हर माह में प्रदोष व्रत आते हैं और ये महीने में 2 बार रखे जाते हैं। बता दें कि ये व्रत भगवान को समर्पित होते हैं। माना जाता है कि प्रदोष व्रत रखने से अच्छी सेहत और लम्बी आयु की प्राप्ति होती है। आज प्रदोष व्रत का पालन करने वाले को भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है और इस व्रत को हर दिन के हिसाब से जाना जाता है, यानि आज दिन मंगलवार है और इस दिन पड़ने की वजह से भौम प्रदोष कहा जाता है। इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती का पूजन करने से दौगुना अधिक लाभ जातक को मिलता है। लेकिन जो लोग व्रत नहीं रख पाते, वे इस कथा जरुर पढ़ें या सुनें।
PunjabKesari
स्कंद पुराण में वर्णित एक कथा के अनुसार प्राचीन काल में एक विधवा ब्राह्मणी अपने पुत्र को लेकर भिक्षा लेने जाती थी और संध्या को लौटती थी। एक दिन जब वह भिक्षा लेकर लौट रही थी तो उसे नदी किनारे एक सुन्दर बालक दिखाई दिया जो विदर्भ देश का राजकुमार धर्मगुप्त था। शत्रुओं ने उसके पिता को मारकर उसका राज्य हड़प लिया था। उसकी माता की मृत्यु भी अकाल हुई थी। ब्राह्मणी ने उस बालक को अपना लिया और उसका पालन-पोषण किया।
PunjabKesari
कुछ समय पश्चात ब्राह्मणी दोनों बालकों के साथ देवयोग से देव मंदिर गई। वहां उनकी भेंट ऋषि शाण्डिल्य से हुई। ऋषि शाण्डिल्य ने ब्राह्मणी को बताया कि जो बालक उन्हें मिला है वह विदर्भ देश के राजा का पुत्र है जो युद्ध में मारे गए थे और उनकी माता को ग्राह ने अपना भोजन बना लिया था। ऋषि शाण्डिल्य ने ब्राह्मणी को प्रदोष व्रत करने की सलाह दी। ऋषि आज्ञा से दोनों बालकों ने भी प्रदोष व्रत करना शुरू किया। एक दिन दोनों बालक वन में घूम रहे थे तभी उन्हें कुछ गंधर्व कन्याएं नजर आई। ब्राह्मण बालक तो घर लौट आया किंतु राजकुमार धर्मगुप्त 'अंशुमती' नाम की गंधर्व कन्या से बात करने लगे। गंधर्व कन्या और राजकुमार एक दूसरे पर मोहित हो गए। कन्या ने विवाह के लिए राजकुमार को अपने पिता से मिलवाने के लिए बुलाया।
PunjabKesari
दूसरे दिन जब वह पुन: गंधर्व कन्या से मिलने आया तो गंधर्व कन्या के पिता ने बताया कि वह विदर्भ देश का राजकुमार है। भगवान शिव की आज्ञा से गंधर्वराज ने अपनी पुत्री का विवाह राजकुमार धर्मगुप्त से कराया। इसके बाद राजकुमार धर्मगुप्त ने गंधर्व सेना की सहायता से विदर्भ देश पर पुनः आधिपत्य प्राप्त किया। यह सब ब्राह्मणी और राजकुमार धर्मगुप्त के प्रदोष व्रत करने का फल था। स्कंदपुराण के अनुसार जो भक्त प्रदोषव्रत के दिन शिवपूजा के बाद एकाग्र होकर प्रदोष व्रत कथा सुनता या पढ़ता है उसे सौ जन्मों तक कभी दरिद्रता नहीं होती।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!