Edited By Jyoti,Updated: 13 Sep, 2020 11:07 AM
Today''s Birthday Prediction:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 13 सितम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है जिन के स्वामी राहू देव हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 13 सितम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है जिन के स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक अपने जीवन में सदैव परम्पराओं, नियमों आदि का विरोध करते रहते हैं। अतः इन्हें मुख्यतः एक क्रांतिकारी के रूप में देखा जाता है। तथा जल्दी से इन्हें अपने आस पास के लोगों से अपने विचारों पर स्वीकृति नहीं मिलती। जिसके चलते बहुत बार इन लोगों को समाज व अन्य सामाजिक इकाइयों की मुख्य धारा के विरुद्ध समझकर अलग थलग कर दिया जाता है। हालांकि मूलांक 4 वाले जातक बहुत ही कुशाग्र बुद्धि के स्वामी होते है। ये लोग अक्सर चकित कर देने वाले कार्य को अंजाम देते हैं। आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष उनकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है।
सितम्बर के माह में वाहन खरीदने के योग बनते हैं। विद्यार्थियों की एकाग्रता में कमी आ सकती है। उनका मन पढ़ाई में कम लगेगा। अक्टूबर के माह का समय शुभ है। दृढ़ इच्छाशक्ति से अपने कार्यों को पूर्ण करें। नवम्बर के माह में नौकरी में तरक्की के योग बनते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वर्ष 2021 के जनवरी के महीने में आपको साहसिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आप किसी शोध के कार्य में भी भाग ले सकते हैं। फरवरी का महीना किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ है। माता के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे। कोई त्वचा विकार उत्पन्न हो सकता है।
अप्रैल का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। घर परिवार में किसी बुजुर्ग को सांस संबंधी तकलीफ हो सकती है, समय पर जांच करवाएं। मई का समय सावधानी से बिताएं, किसी प्रकार के अनैतिक रास्ते को न अपनाएं। पिता की सेहत का ख्याल रखें। जून के महीने में कार्यों में अनावश्यक ही रुकावटों व अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। समझदारी से आगे बढ़ें, अन्यथा नतीज़े खराब हो सकते हैं। जुलाई के महीने में विवाह योग्य जातकों के जीवन में कोई नया प्रस्ताव आ सकता है। अगस्त के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए नीले व काले रंग का परहेज़ करें। शनि मंदिर में मस्तक झुकाएं व सरसों के तेल का दान दें। बजरंग बाण का पाठ करें। घर में कोई खराब बिजली उपकरण न रखें। चमड़े से बनी वस्तुएं न खरीदें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in