भविष्यफल: संडे पर बुधादित्य योग, किसके लिए बनेंगे सफलता के योग

Edited By Aacharya Kamal Nandlal,Updated: 25 Mar, 2018 08:23 AM

आज का शुभाशुभ: रविवार दि॰ 25.03.18 चंद्र मिथुन राशि व आर्द्रा नक्षत्र, भाग्यांक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा पूर्वोत्तर, राहुकाल शाम 4:30 से सायं 6.00 तक। आज का महामंत्र: ॥ ह्रीं सूर्याय जयाय नमः ॥  इस सूर्य मंत्र से हर क्षेत्र में विजय मिलती है। आज का...

आज का शुभाशुभ: रविवार दि॰ 25.03.18 चंद्र मिथुन राशि व आर्द्रा नक्षत्र, भाग्यांक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा पूर्वोत्तर, राहुकाल शाम 4:30 से सायं 6.00 तक। 

 

आज का महामंत्र: ॥ ह्रीं सूर्याय जयाय नमः ॥  इस सूर्य मंत्र से हर क्षेत्र में विजय मिलती है।


आज का विशेष उपाय: सर्वार्थ सफलता के लिए पानी में काले तिल मिलकर सूर्य को अर्घ्य दें।


मेष: रविवार को अरैंजमेंटस में बिजी रहेंगे। समय घरेलू ताम-झाम को संभालने में लगेगा। किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। 


वृष: रविवार सुकून प्रदान करेगा। मनोरंजन में समय बीतेगा। जरूरी सामन की खरीदारी करेंगे। निकट की व्यावसायिक यात्रा करेंगे।  


मिथुन: छुट्टी होने के बावजूद व्यस्तता रहेगी। मित्रों को सलाह-मशविरा देंगे। व्यवसाय की प्रगति हेतु प्लानिंग करेंगे। धन लाभ होगा।


कर्क: परिजनों के डिमांडस पूरी करेंगे व डिमांडस जेब पर भारी पड़ेगी। मित्र बाहर घूमने हेतु प्रेरित करेंगे। आनंद से छुटटी बिताएंगे। 


सिंह: रविवार कामकाजी दिनों जैसा रहेगा। आय-व्यय के अकाउंट्स का मैनेजमेंट करना पड़ेगा। उपयोगी व्यक्तियों से सम्पर्क बढ़ेगा।  


कन्या: छुट्टी इच्छानुसार बिताएंगे। घूमने-फिरने का मूड बनेगा। दोपहर तक बोरियत रहेगी। शाम में मित्रों संग छुटटी की रंगत बढ़ेगी।


तुला: संडे बिजी रहेगा। कामकाज से फुर्सत नहीं मिलेगी। पैंडिंग काम निपटानें में समय बीतेगा। शाम में प्रियजन से मुलाकात होगी। 


वृश्चिक: पुराने मित्रों से मेल-मिलाप होगा। जनसम्पर्क में सहूलियत मिलेगी। कोशिश करने से रुके हुए काम का भी विकास होगा। 


धनु: मनोरंजन हेतु संडे का उपयोग लेंगे। सुस्ताने से मैंटल पीस मिलेगी। परिजनों संग छुट्टी बिताएंगे। खरीदारी हेतु मॉल जाएंगे। 


मकर: संडे प्रियजन संग बीतेगा। छुटटी का भरपूर आनंद लेंगे। दिल व दिमाग को तसल्ली मिलेगी। पूरे सप्ताह हेतु एनर्जी बटोरेंगे।


कुंभ: मेहमान व्यस्तता बढ़ाएंगे। घरेलू उपकरण के मैंटेनेंस हेतु दिन खपेगा। नीजी कार्य अधूरे रहेंगे। देर रात तक पार्टी में मस्ती करेंगे।


मीन: संडे प्रियजनों संग मूवी व आऊटिंग पर गुजरेगा। लंच के समय ज्यादा खाने से बचें। पेट खराब होने से छुट्टी का आनंद खराब हो सकता है। 


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!